नेपाल बाढ़ में 65 अमेरिकी लापता, ट्रंप ने मदद की पेशकश की

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन/काठमांडू। ट्रंप प्रशासन नेपाल में लापता लोगों के बारे में चिंतित है। वाशिंगटन ने काठमांडू से बचाव अभियान में शामिल होने की पेशकश की है।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के प्रमुख के अनुसार, इस जल आपदा में लापता लोगों में 65 अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि बुधवार को आई बाढ़ में 1,400 से ज्यादा लोग लापता हैं।

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन ये खबर भी पढ़े : दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार, तिब्बत में 558 लोग लापता हैं। इनमें से 260 विदेशी हैं।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों को जानकारी दी कि प्रशासन नेपाल सरकार के लगातार संपर्क में है।

अमेरिकी अधिकारियों ने नेपाली नेताओं से बात की है और उन्हें बचाव अभियान में जुड़ने के साथ हर तरह की मदद देने की पेशकश की है।

ट्रंप ने कहा कि हमारे कितने नागरिक लापता हैं, इसकी पक्की जानकारी नहीं है। मगर नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, 65 अमेरिकी लापता हैं।

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सीईओ हिकमत सिंह अय्यर ने कम से कम 65 अमेरिकी नागरिकों के लापता होने की पुष्टि करते हुए कहा कि रसुवा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके से 27 विदेशी नागरिकों को बचाया गया है।

उनमें दो अमेरिकी नागरिक (एक पुरुष और एक महिला) हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, नेपाल में प्रभावित नागरिकों की संख्या लगभग 90 हो सकती है। अभी तक किसी अमेरिकी की मौत की जानकारी नहीं है।

विदेश विभाग ने कहा कि जरूरतमंद अमेरिकी मदद के लिए +1-202-501-4444 पर फोन कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के बारे में चिंतित परिवार और दोस्त टोल-फ्री नंबर +1-888-407-4747 पर संपर्क कर सकते हैं।

नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूतावास ने कहा कि वह लापता अमेरिकी नागरिकों का पता लगाने के लिए काम कर रहा है।

दूतावास ने नेपाल के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी नागरिकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने परिवारों, होटलों, गाइडों या ट्रैकिंग और टूर कंपनियों से संपर्क करने की कोशिश करें। हालांकि, दूतावास ने कहा कि संचार व्यवस्था अभी भी बुरी तरह बाधित है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। राहत कार्यों में मदद के लिए एक सलाहकार भेज रहा है। कैथोलिक रिलीफ सर्विसेज को 500,000 डॉलर की ग्रांट भी दी जा रही है।

भारतीय आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु वासुदेव के ईशा फाउंडेशन की लेस्ली क्रेस्पी ने कहा कि इस आपदा में उनके संगठन से संबद्ध 80 लोग लापता हैं। यह सभी कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा पर गए थे।

क्रेस्पी ने बताया कि लापता 80 लोग 19 देशों से हैं। इनमें 22 अमेरिकी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 1,000 लोग इस तीर्थयात्रा में शामिल थे।

अमेरिकी नागरिक दीपक डंडू ने बताया कि उनकी पत्नी श्रीदेवी वेजेला भी नेपाल में लापता हुए लोगों में शामिल हैं। उन्होंने ईशा फाउंडेशन के साथ तिब्बत में कैलाश पर्वत की तीर्थयात्रा पूरी की थी। वे चीन से नेपाल में प्रवेश कर रही थीं, तभी बाढ़ आ गई।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से निकाय चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सीटों पर पार्टी की...
राजस्थान 
सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे...
मध्य प्रदेश 
महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल