एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में 4 इंच तक बारिश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शुक्रवार को जबलपुर-सागर संभाग के सात जिलों टीकमगढ़, छतरपुर, कटनी, सीधी, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना.

मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू ये खबर भी पढ़े : मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

28 से 30 अगस्त तक गरज-चमक के आसार
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, 28 से 30 अगस्त के दौरान प्रदेश में गरज-चमक की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। हालांकि, अब कुछ चुनिंदा जिलों में ही तेज बारिश होने की संभावना है।

29 अगस्त को शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट, जबकि 31 अगस्त को मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है। सिस्टम के कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के आसार हैं।

कोटे की 71 प्रतिशत बारिश हो चुकी
आईएमडी भोपाल के अनुसार, प्रदेश में अब तक 674.6 मिमी यानी 26.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश 742.3 मिमी यानी 29.2 इंच होनी चाहिए थी।

इस लिहाज से प्रदेश में अब तक 2.7 इंच कम और कुल 9 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 6 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश की कमी 19 प्रतिशत तक है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी.

मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी समेत जिलों में सामान्य से 1 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

पश्चिमी हिस्से में आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 4 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।

जबकि प्रदेश के 18 जिलों में अब तक औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी शामिल हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से निकाय चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सीटों पर पार्टी की...
राजस्थान 
सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे...
मध्य प्रदेश 
महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल