राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून ट्रफ के उत्तर भारत की ओर जम्मू क्षेत्र में शिफ्ट होने के साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है।

गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। हालांकि कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ के फिलहाल उत्तर भारत में ही सक्रिय रहने की संभावना है। इसका असर राजस्थान के मौसम पर भी दिखाई देगा।

मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक बारिश झालावाड़ के मनोहरथाना और बारां के छीपाबड़ौद में 34-34 मिमी मापी गई।

इसके अलावा बारां, झालावाड़, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम सामान्यतः साफ रहा।

पिछले दिनों हुई बारिश का असर बीसलपुर बांध पर भी दिखाई दे रहा है। त्रिवेणी नदी का गेज अभी 2.40 मीटर पर बना हुआ है।

जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला ये खबर भी पढ़े : जयपुर के स्कूल दौरे पर पहुंचे सीजेपी प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं पर हमला

इसके चलते बीसलपुर बांध का जलस्तर गुरुवार को एक सेंटीमीटर बढ़कर 314.10 आरएल मीटर पहुंच गया। मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ गया है।

पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, बीकानेर और चूरू में तापमान बढ़ा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अगस्त के अंतिम दिनों में भी कई इलाकों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में स्थानीय परिस्थितियों के कारण कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से निकाय चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सीटों पर पार्टी की...
राजस्थान 
सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे...
मध्य प्रदेश 
महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल