सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग
जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से निकाय चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सीटों पर पार्टी की घोषित नीति के अनुसार सामान्य वर्ग के योग्य, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की मांग की है।
विप्र फाउंडेशन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही सूचनाओं के अनुसार कुछ स्थानों पर इन दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर अन्य वर्ग के प्रत्याशियों के नामों की सिफारिश की जा रही है।
इससे सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं और समाज में निराशा एवं आक्रोश की स्थिति है।
फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से पार्टी की घोषित नीति का प्रदेशभर में कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान हो सके।
विप्र फाउंडेशन ने इस मांग से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व , राजस्थान के प्रभारी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संगठन महामंत्री सहित सामान्य वर्ग से जुड़े, मंत्री, सांसद, विधायक तथा अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों को भी अवगत करवाया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
