मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग, 30 अगस्त को लखनऊ से ‘मथुरा कूच’ का ऐलान

विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने परिक्रमा मार्ग से मांस-मछली और मदिरा की दुकानें हटाने की मांग उठाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

25 हजार कार्यकर्ताओं-संतों के जुटने का दावा

लखनऊ।  विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और परिक्रमा मार्ग से मांस-मछली व मदिरा की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर मथुरा कुच करने का ऐलान किया है। परिषद की ओर से लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लोगों से 30 अगस्त को प्रस्तावित ‘मथुरा कूच यात्रा’ में शामिल होने की अपील की गई है। 

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पोस्टरों में लिखा है- “अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी” और “हर सनातनी की गूंज, नहीं होंगे आधे-आधे, अब मथुरा में होगा केवल राधे-राधे।” परिषद का कहना है कि अयोध्या के बाद अब मथुरा में भी धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।

किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 60 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका ये खबर भी पढ़े : किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 60 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह नौ बजे लखनऊ स्थित परिषद कार्यालय से यात्रा रवाना होगी। उनके मुताबिक, यात्रा के दौरान अलग-अलग जिलों से परिषद के कार्यकर्ता इसमें शामिल होते जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यात्रा में करीब 25 हजार कार्यकर्ता और साधु-संत शामिल होंगे।

गोपाल राय ने कहा कि मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर संगठन जिला प्रशासन को ज्ञापन देगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग भी सरकार और प्रशासन के सामने रखी जाएगी।उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और धार्मिक क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के कदम उठाए गए, उसी तरह मथुरा में भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काशी और मथुरा में भी भव्य मंदिर निर्माण की मांग पूरी करने की अपील की।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने भी मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास मांस और मदिरा की बिक्री को रोकने के लिए सरकार को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए। मथुरा कूच यात्रा का उद्देश्य प्रशासन और सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाना है। संगठन ने कार्यकर्ताओं और साधु-संतों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि हम लोग लखनऊ से निकलेंगे और रास्ते में हमारे कार्यकर्ता मिलेंगे और सभी लोग एक साथ मथुरा पहुंचकर प्रशासन के सामने अपनी मांग रखेंगे, जिससे जल्द से जल्द मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

नई दिल्ली।भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2026 डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली...
खेल 
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

किशनगंज। दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ...
बिहार 
दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी