रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग
गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारत पहुंचे। आज तड़के करीब दो बजे सोनू गर्ग ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई और रक्षाबंधन का पर्व मनाया।राखी बंधवाने के बाद सोनू गर्ग ने अपने पिता आर.के. गर्ग को साथ लिया और आज सुबह करीब छह बजे गुलमोहर एन्क्लेव से लंदन के लिए रवाना हो गए।
रवानगी से पहले गौरव बंसल ने सोनू गर्ग को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद एवं मंगलमय लंदन प्रवास की कामना की। भगवद्गीता भेंट किए जाने पर सोनू गर्ग ने गौरव बंसल का धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों से राखी बंधवाने के बाद पिता को साथ लेकर लंदन रवाना होने का यह आत्मीय और भावुक क्षण परिवार के लिए खास रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
