प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। शुक्रवार सुबह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ की ओर से शुक्रवार सुबह जारी जिला स्तरीय तात्कालिक पूर्वानुमान में विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कई स्थानों पर बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के सुबह जारी पूर्वानुमान के अनुसार महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

वहीं सोनभद्र, मीरजापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज.

छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी ये खबर भी पढ़े : छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बदायूं, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रयागराज के लिए भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रयागराज पूर्वानुमान में भी 28 अगस्त को एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है।

स्थानीय स्तर पर तेजी से बदल सकता है मौसम
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता और वातावरण में नमी के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो रहे हैं।

ऐसे में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है और कुछ स्थानों पर कम समय में तेज बौछार पड़ने की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज और आसपास के जिलों में भी बादलों की सक्रियता के चलते गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

नई दिल्ली।भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2026 डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली...
खेल 
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

किशनगंज। दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ...
बिहार 
दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी