रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत, यूपी की नगरीय बसों में 29 अगस्त रात तक मुफ्त सफर

27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी नहीं देना होगा किराया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी।

यह घाेषणा प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा की ओर से की गई है। उन्हाेंने गुरुवार काे जारी अपने बयान में कहा कि निर्धारित अवधि में नगरीय बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे सहजता एवं सम्मान के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी।

सुखनई नदी की बाढ़ में पेड़ पर फंसे 4 ग्रामीण, सुरक्षित रेस्क्यू ये खबर भी पढ़े : सुखनई नदी की बाढ़ में पेड़ पर फंसे 4 ग्रामीण, सुरक्षित रेस्क्यू

शासन के निर्णय के अनुसार, 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के पहले और बाद की यात्रा को भी आसान बनाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर बहनों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा अथवा आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे आमजन का जीवन सुगम हो और महिलाओं को सम्मानजनक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके। रक्षाबंधन पर परिवहन बसाें में महिलाओं की नि:शुल्क यात्रा, लोकमाता अहिल्याबाई मातुशक्ति योजना के तहत 60

साल या उससे अधिक उम्र की सभी महिलाएं काे निःशुल्क यात्रा की साैगात के बाद नगरीय बस में नि:शुल्क यात्रा की यह पहल भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से निकाय चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सीटों पर पार्टी की...
राजस्थान 
सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे...
मध्य प्रदेश 
महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल