मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो साथियों को कार ने टक्कर मार दी। 

अभिषेक उछलकर सर्विस रोड पर जाकर गिरा। सिर पर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। घायल दोनों दोस्तों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश अलर्ट: यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े : बारिश अलर्ट: यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी मनीष रजपुरा में स्नाइपर डिफेंस एकेडमी की गाड़ी चलाते हैं। वो रजपुरा में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनका बेटा अभिषेक (17) पड़ोसी दोस्त आर्यन और उदित के साथ दौड़ लगाकर घर लौट रहा था। 

रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने मवाना की ओर से आई कार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभिषेक उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरा। 

सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल आर्यन व उदित को पेट्रोल पंप के बराबर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

इकलौते बेटे की मौत से मनीष बेसुध हो गए। उन्हें संजीव पाराशर ने किसी तरह संभाला। उन्होंने बताया कि अभिषेक रजपुरा स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। 

वहीं, एक छोटी बहन मुस्कान है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि जांच में कार चालक द्वारा टक्कर मारना सामने आया है। 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं, तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

धमतरी। हजारों किलोमीटर की लंबी मौसमी यात्रा कर प्रवासी पक्षी पैसिफिक गोल्डन प्लोवर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंचा है। दक्षिण उदंती...
छत्तीसगढ़ 
उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी...
उत्तर प्रदेश 
आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत