महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे पहली राखी भगवान महाकाल को अर्पित की गई।

शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे आयोजित भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को दो फीट लंबी विशेष राखी बांधी और सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया।

धार्मिक नगरी उज्जैन में रक्षाबंधन के पावन पर्व का शुभारंभ सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार से हुआ। शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को रक्षासूत्र बांधकर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।

आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित ये खबर भी पढ़े : आयुष्मान योजना में अनियमितता, भोपाल के तीन अस्पताल निलंबित

मान्यता के अनुसार, सनातन परंपरा के सभी प्रमुख पर्वों की शुरुआत सबसे पहले राजाधिराज महाकाल के आंगन से ही होती है।

राखी बांधने की इस पावन परंपरा के लिए पुजारी ओम गुरु और राजेश शर्मा के परिवार की महिलाएं रात करीब दो बजे ही मंदिर परिसर पहुंच गईं ।

भस्म आरती में बाबा महाकाल को भस्म अर्पित किए जाने के बाद मंत्रोच्चार के बीच दो फीट लंबी भव्य राखी भगवान के स्वरूप पर समर्पित की गई।

पूरे सावन माह व्रत-उपवास रखने वाली महिलाओं ने इस प्रसाद को ग्रहण कर अपना व्रत खोला और इसके बाद अपने भाइयों को राखी बांधी।

रक्षाबंधन और श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर बाबा महाकाल को सवा लाख शुद्ध देसी घी के लड्डुओं का महाभोग लगाया गया।

धार्मिक मान्यता है कि पूरे सावन माह उपवास रखने वाले श्रद्धालु पूर्णिमा पर महाकाल के लड्डू प्रसाद को ग्रहण कर ही अपना व्रत पूर्ण करते हैं। भक्तों में वितरण के लिए मंदिर समिति और पुजारियों द्वारा बड़े पैमाने पर यह प्रसाद तैयार कराया गया था।

पुजारी आकाश गुरु के अनुसार, लगभग दो फीट की यह विशेष राखी पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा करीब एक सप्ताह की कठिन मेहनत से तैयार की गई ।

निर्माण के दौरान महिलाएं लगातार ‘जय महाकाल’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करती रहीं। राखी को रेशमी वस्त्र, रेशमी धागों, कांच वर्क और आभूषणों से सजाया गया।

इसमें भगवान महाकाल के प्रिय त्रिनेत्र, 'ॐ', त्रिपुंड और रुद्राक्ष को शामिल किया गया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय मोर पंख और गौ माता के प्रतीक चिह्नों को भी इसमें स्थान दिया गया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

नई दिल्ली।भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2026 डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली...
खेल 
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

किशनगंज। दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ...
बिहार 
दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी