बाइक से गिरी युवती को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना से 7 किलोमीटर दूर धनगवां गांव के पास बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बाइक से नीचे गिरी लगभग 25 वर्षीय युवती का सिर किसी अज्ञात वाहन के नीचे आ जाने से कुचल गया। युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं युवक भी गिरकर घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में भर्ती कराया, जहां कुछ समय बाद पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाना परिसर ले आई। हालांकि युवक पुलिस को अभी भ्रामक जानकारी दे रहा है, जिससे पुलिस असंतुष्ट होकर फिलहाल पुलिस हवालात में बंद कर दी है।

थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि मृत युवती की पहचान लगभग 25 वर्षीय रोशनी धुर्वे पुत्री गोपाल दास धुर्वे निवासी लपटा थाना जैतहरी अनूपपुर के रूप में की गई है। युवक अपना नाम अमित कुमार चौधरी पुत्र रामू चौधरी 29 वर्ष, निवासी चर्चेडी धरहर बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया है।

प्रारंभिक पूछताछ में युवक धूमने आने की बात कह रहा है। वहीं युवक घटना कैसे हुई पर सही जानकारी नहीं दे रहा है, कभी वह लड़की द्वारा बाइक चलाने की बात कह रहा है तो कभी कैसे गिरा उसकी जानकारी उसे नहीं है कि बात कह रहा है।

वहीं घटना स्थल पर स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी, जहां दोनों किस कारण में गिरे कोई देख नहीं पाया।

अमेठी : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल ये खबर भी पढ़े : अमेठी : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

संभवतः बाइक से गिरने के बाद युवक दूर फिसलता जा गिरा वहीं युवती बीच सड़क पर ही गिर गई, जहां गिरने के दौरान पीछे या सामने से आ रही कोई भारी वाहन युवती के सिर को कुचलता चला गया।

फिलहाल पुलिस शव को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी में रखवाते हुए मृतिका के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि युवक घटना के बाद बदहवास है, इसलिए कल सुबह पूछताछ की जाएगी, तबतक मृतका के परिजन भी आ जाएंगे जिससे तथ्यों की सही जानकारी सामने आ सकेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे चक्काजाम

रायपुर। रायगढ़-घरघोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाखा स्थित केलो डैम के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से...
छत्तीसगढ़ 
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे चक्काजाम

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून सक्रिय, 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को बचाया सुरक्षित 

काठमांडू। नेपाल में रसुवा की भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाली सेना ने 21 भारतीयों सहित 123 लोगों को बचाया सुरक्षित 

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल