बारिश का कहर: जबलपुर में डूबे पिता-पुत्र, निवाड़ी में बही मासूम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। जबलपुर के भड़पुरा घाट में महाराष्ट्र से आए पिता-पुत्र पानी में डूब गए।

नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान गहराई में समा गए। वहीं, निवाड़ी में तेज बारिश के बाद उफनते नाले में 8 साल की बच्ची बह गई। निवाड़ी में थाने में पानी घुस गया।

इसके साथ ही, अनूपपुर के अमरकंटक में गायत्री सरोवर में 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। छतरपुर के जयशंकर धाम में बारिश के बाद झरने में उफान देखने को मिला, जबकि भोपाल के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

जबलपुर जिले के भड़पुरा घाट में बुधवार को नर्मदा नदी में स्नान करने के दौरान महाराष्ट्र से आए पिता-पुत्र गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। देर रात तक दोनों को तलाशने का अभियान चला लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र निवासी 34 वर्षीय गणेश पाटिल और उनका 10 वर्षीय बेटा लकी पाटिल भड़पुरा आश्रम दर्शन के लिए आए थे। दोनों नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय ये खबर भी पढ़े : भोपालः कलेक्टर की पहल पर 35 साल बाद 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

हादसा होते ही घाट पर मौजूद लोगों ने पिता-पुत्र को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा नर्मदा नदी में पिता-पुत्र की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। नदी के तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे रेस्क्यू बंद कर दिया गया। हादसे के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

इधर, निवाड़ी जिले में बुधवार सुबह तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालिका अवंतिका कुशवाहा नाले के तेज बहाव में बह गई।

जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के संज्ञान में आने पर उन्होंने जिला प्रशासन को सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिये। प्रशासन एवं पुलिस की टीम मौके पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

बालिका के पिता संतोष कुशवाहा ने बताया कि अवंतिका अपने परिचित के साथ खेत पर जा रही थी। रास्ते में लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था।

नाला पार करते समय अचानक पैर फिसलने अथवा तेज बहाव की चपेट में आने से वह पानी में बह गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बालिका की तलाश शुरू कर दी। बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव अत्यधिक तेज था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिये।

साथ ही बालिका के परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिये भी कहा। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन सहित प्रशासन एवं पुलिस की टीमें मौके पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

रीवा में जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे उप मुख्यमंत्री शुक्ल, 9 लोगों को कराया रेस्क्यू
वहीं, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को रीवा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में हुई अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति का न केवल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, बल्कि प्रभावित नागरिकों के बीच जाकर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें तुरंत सहायता पहुंचाई।

जलभराव की सूचना उपरांत उप मुख्यमंत्री शुक्ल वार्ड नंबर-10 स्थित गायत्री नगर पहुंचे। यहां पिछले एक सप्ताह से निचले क्षेत्र में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ था और कई नागरिक स्वास्थ्य एवं असुविधा से जूझ रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शुक्ल ने बिना एक पल गंवाए एसडीआरएफ टीम इंचार्ज विकास पांडेय और स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्राउंड पर तैनात किया। उप मुख्यमंत्री की इस त्वरित संवेदनशीलता के कारण 9 प्रभावित लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और उन्हें इलाज के लिए लाइफ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के कुल कोटे का 68% है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 11% कम बारिश हुई है। इसके चलते 40 जिलों में बारिश औसत से कम रही, जबकि सिर्फ 15 जिले ऐसे हैं, जहां औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है।

अगले 2 दिन इन संभागों में तेज बारिश

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून अब उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्से में सक्रिय होगा। अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

cf5dfa17189308d4ba88704887ffc46a_1015721494

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम केंद्र...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बदला मौसम, उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सक्रिय

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

काठमांडू। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, बिजली उत्पादन बाधित

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल