रामपुर में नाले में गिरी कार, पिता की मौत; बेटा घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक कार सड़क से नीचे पानी से भरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा उसका बेटा घायल हो गया।

हादसा गुरुवार की रात तकलेच के पास पुल के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान रामपुर के तकलेच निवासी निक्का राम (64) के रूप में हुई है। हादसे में उनका बेटा जगदीश (40) घायल हुआ है।

रामपुर थाने में इस हादसे को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला राजेंद्र सिंह निवासी तकलेच की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया है।

सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : सड़क हादसा: झारखंड में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत

शिकायतकर्ता के अनुसार वह यशपाल के साथ तकलेच के पास पुल के नजदीक मौजूद था। इसी दौरान पंजीकरण संख्या एचपी63सी-3943 वाली हुंडई वेन्यू कार तकलेच बाजार की ओर से पुल की तरफ आ रही थी।

शिकायत के मुताबिक, कार अचानक सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। उस समय नाले में पानी भरा हुआ था। कार चला रहा जगदीश चंद पुत्र निक्का राम बाहर निकल गया, जबकि उसके पिता निक्का राम कार के अंदर फंस गए।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर निक्का राम को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया।

अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद निक्का राम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक जगदीश चंद को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल चालक का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया और उसकी चिकित्सकीय रिपोर्ट प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र सिंह के बयान में हादसे का कारण कार चालक जगदीश चंद की कथित तेज और लापरवाही से वाहन चलाना बताया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी का बयान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

नई दिल्ली।भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 2026 डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली...
खेल 
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में बनाई जगह, खिताब पर नजर

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

किशनगंज। दुष्कर्म के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ...
बिहार 
दुष्कर्म केस में फरार आरोपी की तलाश तेज, संभावित ठिकानों पर छापे

उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

गाजियाबाद। RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर.के. गर्ग के बेटे सोनू गर्ग, जो लंदन में रहते हैं, आज रक्षाबंधन के...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाकर पिता आर.के. गर्ग को लेकर लंदन रवाना हुए सोनू गर्ग

प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी