इकाना में डीजीपी का क्रिकेट अंदाज, आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से किया सम्मानित

कानपुर सुपरस्टार्स की जीत के हीरो को मिला पुरस्कार, नोएडा-काशी रुद्रास मुकाबले का DGP ने कराया टॉस

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित यूपी टी-20 लीग के मुकाबलों में शिरकत की। उन्होंने गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच खेले गए पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाड़ी आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।इसके बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने नोएडा सुपर किंग्स और काशी रुद्रास के बीच खेले गए यूपी टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले का टॉस किया और मैच का शुभारंभ कराया।

27aug2

नागेश्वर धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया ये खबर भी पढ़े : नागेश्वर धाम एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश, विशेषकर लखनऊ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और आयोजनों का सफल आयोजन हुआ है। इन आयोजनों के दौरान पुलिस की ओर से उत्कृष्ट सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे प्रतियोगिताएं निर्बाध एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।उन्होंने कहा कि बड़े खेल आयोजनों के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता रहती है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था से खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होता है।

डीजीपी ने यूपी टी-20 लीग को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट लीग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जा रही है। इससे प्रदेश के युवाओं को अपनी क्रिकेट प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के अवसर और प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे खेल आयोजनों से प्रदेश में क्रिकेट और अन्य खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होंगे।

27aug212

26 अगस्त को इकाना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीजीपी की मौजूदगी से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला। पहले मुकाबले में आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित करने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले का टॉस कर यूपी टी-20 लीग के मैच की औपचारिक शुरुआत की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर सामान्य स्थिति में बना हुआ है। प्रशासन के अनुसार सभी...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित

बंगाल की खाड़ी में भटकते रहे 8 मछुआरे, 28 दिन बाद रेस्क्यू

पूर्व मेदिनीपुर। बंगाल की खाड़ी में लगातार 28 दिनों तक भटकने के बाद आंध्र प्रदेश के एक मछली पकड़ने वाले...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
बंगाल की खाड़ी में भटकते रहे 8 मछुआरे, 28 दिन बाद रेस्क्यू

इकाना में डीजीपी का क्रिकेट अंदाज, आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से किया सम्मानित

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इकाना में डीजीपी का क्रिकेट अंदाज, आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से किया सम्मानित

नाेएडा में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे...
उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

मणिपुर में बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों और पुलिस ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में संदिग्ध ब्राउन शुगर...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में बड़ी कार्रवाई, 2.7 किलो संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर सामान्य स्थिति में बना हुआ है। प्रशासन के अनुसार सभी...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, सभी तटबंध सुरक्षित

इकाना में डीजीपी का क्रिकेट अंदाज, आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से किया सम्मानित

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इकाना में डीजीपी का क्रिकेट अंदाज, आदर्श सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से किया सम्मानित

नाेएडा में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश जनपद गाैतमबुद्धनगर नाेएडा में सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे...
उत्तर प्रदेश 
नाेएडा में 17वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी