पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 पुलिसकर्मियों को कॉप आफ द मंथ चुनकर किया गया सम्मानित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

 संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक  ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आमजन के साथ संवेदनशील, शालीन एवं सकारात्मक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र  ये खबर भी पढ़े : अजय बोले मैं शाकाहारी हूं, सीएम को लिखा पत्र 

इसके उपरांत आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध सहित अन्य संगीन अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

*गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं, शिकायतों एवं अभियोगों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विवेचना का 60 एवं 90 दिवस के भीतर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए* । वांछित एवं फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा कुर्की जैसी वैधानिक कार्यवाही में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, लूट एवं अन्य गंभीर अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषसिद्धि सुनिश्चित कराने हेतु अभियोजन अधिकारियों एवं विवेचकों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महत्वपूर्ण मुकदमे की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि अपराधियों को शीघ्र एवं प्रभावी दंड दिलाया जा सके।

बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सुरक्षा, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों की सतत निगरानी रखने तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक  ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को "कॉप ऑफ द मंथ" के रूप में चयनित कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष थाना महुली  दुर्गेश पाण्डेय, उ0नि0  रामनाथ VIP सेल, उ0नि0 श्री राजू शर्मा रेडियो शाखा, उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल, उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह मॉनिटरिंग सेल, मु0आ0 राजेश यादव साइबर क्राइम थाना, मु0आ0 अजीत गुप्ता चुनाव सेल, मु0आ0 ज्ञानधर गुप्ता यातायात पुलिस, मु0आ0 विनोद कुमार सिंह सर्विलांस सेल, मु0आ0 आनंद मोहन सिंह प्रधान लिपिक शाखा, मु0आ0 प्रदीप सिंह बिशेन थाना दुधारा, मु0आ0 दिवाकर शाही कार्यालय क्षेत्राधिकारी धनघटा, मु0आ0 रंजीत कुमार पाण्डेय कार्यालय क्षेत्राधिकार मेंहदावल, मु0आ0 विनोद कुमार यादव अपराध शाखा, मु0आ0 रणविजय प्रताप सिंह परिवहन शाखा, म0मु0आ0 प्रियंका त्रिपाठी LIU, फायरमैन दिलीप कुमार मिश्रा फायर सर्विस, आ0 कमलेश कुमार आईटी सेल, आ0 दिलीप गोड़ AHT, आ0 अमरजीत मौर्या, आ0 पीयूष गुप्ता सर्विलांस सेल, आ0 महेंद्र कुमार पाल सोशल मीडिया सेल, आ0 विजय कुशवाहा डीसीआरबी शाखा, आ0 धीरेंद्र प्रताप सिंह थाना मेंहदावल, आ0 वीर बहादुर यादव, आ0 अरुण कुमार हलवाई एंटी थेफ्ट सेल, आ0 अश्विनी कुमार यादव गोपनीय शाखा, आ0 नीरज कुमार वाचक कार्यालय, आ0 चन्द्रवेद कन्नौजिया अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आ0 सलमान अंसारी थाना धनघटा, आ0 सलामत अली थाना धर्मसिंहवा, आ0 चंद्रभान सिंह थाना बखिरा, आ0 राम भूषण पटेल थाना बेलहरकला, आ0 प्रशांत त्रिपाठी, आ0 राजू यादव रिजर्व पुलिस लाइन, आ0 प्रमोद कुमार राय यूपी 112, आ0 विशाल कुमार ई ऑफिस, आ0 विक्रम कुमार शाह सम्मन सेल, आ0 रोहित कुमार सिंह जन शिकायत प्रकोष्ठ, आ0 शुभम कुमार SOG, आ0 संतोष कुमार विश्वकर्मा आंकिक शाखा, आ0 विनय कुमार, आ0 विनय कुमार यादव, आ0 अरुण कुमार थाना कोतवाली खलीलाबाद, आ0 रविकांत भारती थाना महुली, म0आ0 पूजा सिंह कार्यालय क्षेत्राधिकार खलीलाबाद, म0आ0 माया कुमारी अभियोजन शाखा, म0आ0 रंजना विश्वकर्मा विशेष विशेष जांच प्रकोष्ठ, म0आ0 रम्भा यादव महिला थाना सहित कुल 49 अधिकारी/कर्मचारीगण को टॉप ऑफ मंथ चुन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

गोष्ठी के दौरान प्रभारी संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला कमांडेंट होमगार्ड, जिला आबकारी अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, एआरटीओ, खनन निरीक्षक, ई0ओ0 नगर पालिका खलीलाबाद, न्याय सहायक जिला मजिस्ट्रेट, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), आईबी, एसआईओ, निरीक्षक प्रज्ञान, निरीक्षक गोपनीय, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, आंकिक शाखा प्रभारी, प्रभारी अग्निशमन, प्रभारी यातायात, चौकी प्रभारी आरपीएफ, चौकी प्रभारी जीआरपी सहित जनपद के समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

त्रिशूली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली में हालात बेहद खराब हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

सुरंग के प्रवेश द्वार को खोलने के लिए मलबा हटाने और खुदाई का काम तेज काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

उत्तर प्रदेश

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई