पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई
शौच के बहाने गया हिस्ट्रीशीटर, खिड़की तोड़कर हुआ फरार
गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको चकमा देकर उनकी हिरासत से अन्तरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ़ ध्रुव फरार हो गया है। इस बात की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए उसकी खोजबीन में जुट गए।
हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी कों गहमर पुलिस ने बीते दो अगस्त को उसके साथी के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कारागार में इलाज के दौरान ध्रुव के घुटने में दर्द होने की शिकायत पर उसे 21 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डाक्टरो की टीम 30 तारीख को उसके घुटने का आपरेशन करने वाली थी। शनिवार की भोर सुधीर द्वारा शौच जाने की बात करने पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे शौचालय में जानें की इजाजत दे दी।
वह शौचालय के खिड़की की जाली तोड़कर कब फरार हो गया किसी को पता नहीं चल सका। काफ़ी समय होने पर पुलिस वालों को हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी याद पर खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश के उसका कहीं पता न चलने पर आलाधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार सुधीर पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ आजमगढ़ सुल्तानपुर सहित जनपद में छिनौती रंगदारी के मामले दर्ज हैं। गहमर पुलिस ने उसे तमंचा कारतूस के साथ सोने के आभूषण नगदी व बाइक के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
सवाल उठता है कि गहमर पुलिस ने जहां जान जोखिम में डालकर ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया था वहीं सुरक्षा में लगे जवानों ने किस कदर लापरवाही किया कि हिरासत से ऐसा अपराधी फरार हो गया और सुरक्षा कर्मियों को कानों कान खबर नहीं लगीं। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की स्वाट टीम व सर्विलांस टीम गठित कर तलाश की जा रही है। ड्यूटी के समय लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर एसपी द्वारा विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
