प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी अपराधी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

उन्नाव में शराब पिलाकर सुनसान जगह ले जाने और धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वारदात के बाद पुणे में छिपकर कर रहा था काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ को जनपद उन्नाव के अचलगंज थाना में दर्ज एक मुकदमे में वांछित को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में ये कार्रवाई की जा रही थी। उन्हाेंने बताया कि अभिसूचना संकलन के क्रम में उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा एवं सुनील कुमार तिवारी टीम के साथ पुणे महाराष्ट्र में थे। इसी दौरान पुलिस सूत्राें से पता चला कि उन्नाव जिले से वांछित 50 हजार का इनामी रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली निकट हे रेडिसन होटल', थानाक्षेत्र खराडी, जनपद पुणे में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली ने पूछताछ में बताया कि उन्नाव के अखलाखनगर निवासी इमरान उर्फ काले की पत्नी से उसके नाजायज सम्बन्ध थे। इस कारण आये दिन पति - पत्नी में विवाद होता था। महिला के कहने मैने अपने दोस्त फरमान उर्फ चुन्ना के साथ मिलकर इमरान उर्फ काले को जान से मारने का प्लान बनाया। छह जुलाई 2025 को मैं और मेरे दोस्त फरमान ने इमरान को शराब पिलाई । उसके उपरान्त सूनसान जगह पर ले जाकर धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद जब पुलिस केस में मेरा नाम आया तब मै वहाँ से पुणे आकर, गाड़ी (पिकप लोडर) चलाने का काम करने लगा था।

रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं भाई-बहन के पवित्र संबंधों का प्रतीक है - कीर्ति प्रकाश भारती ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं भाई-बहन के पवित्र संबंधों का प्रतीक है - कीर्ति प्रकाश भारती

गिरफ्तार अभियुक्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली को न्यायालय पुणे के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त करते हुये पुणे से लाकर थाना अचलगंज जनपद उन्नाव में दर्ज मुकदमे में दाखिल किया हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

सीएम योगी नें किया बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण,बोले कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे

नगर निगम और जीडीए की 130.73 करोड़ रुपये की 170 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम योगी नें किया बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण,बोले कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज शाहपुर सेवा केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री...
रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

उत्तर प्रदेश

गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान