नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

त्रिशूली-3 ‘ए’ सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सुरंग के प्रवेश द्वार को खोलने के लिए मलबा हटाने और खुदाई का काम तेज

काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा स्थित त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट (जलविद्युत परियोजना) की सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पिछले दो दिनों से जारी बचाव अभियान तेज कर दिया है। शनिवार सुबह से सुरंग के प्रवेश द्वार को खोलने के लिए मलबा हटाने और खुदाई का काम और तेजी से किया जा रहा है।

 नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसका अपडेट दिया। बचाव दल की कोशिशों को दर्शाती तस्वीरें भी साझा की। बताया कि सुरंग के भीतर लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद बचाव कार्य को प्राथमिकता दी और प्रवेश मार्ग को खोलने के लिए सुरक्षा बलों की टीम को मौके पर तैनात किया है।

बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा जल्द होना चाहिए: दिनेश त्रिवेदी

बयान में बचाव दल में शामिल लोगों की संख्या का वर्णन है। इसमें आगे कहा गया कि सुरंग के मुहाने की खुदाई और तलाशी अभियान में तेजी लाने के लिए नेपाली सेना के 62 जवानों सहित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के कुल 82 कर्मियों की संयुक्त टीम शुक्रवार रात से लगातार अभियान में जुटी हुई है।

पोस्ट में खराब मौसम का हवाला देते हुए आगे कहा, "इलाके में खराब मौसम लगातार चुनौती बना हुआ है। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण सुरंग तक पहुंचने और मलबा हटाने के अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।"

बयान में भारतीय बचाव दल के त्रिशूली पहुंचने का जिक्र है। लिखा है कि बचाव अभियान में सहायता के लिए भारत से पहुंची टीम त्रिशूली पहुंच गई है। भारतीय टीम ने हेलीकॉप्टर के जरिए चिलिमे और लांगटांग इलाकों का प्रारंभिक हवाई निरीक्षण किया है। भारतीय बचाव दल स्थिति का आकलन करने के बाद जरूरत के मुताबिक आगे के बचाव अभियान में शामिल होगा। नेपाली अधिकारियों और भारतीय टीम के बीच समन्वय के साथ सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जेन अलफा इम्पैक्ट, सुधरने लगे  स्कूल

लखनऊ। स्कूली छात्र यानी जेन अल्फा के आंदोलन का असर अब दिखने लगा है। स्कूलों की दशा एवं दिशा बदलने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेन अलफा इम्पैक्ट, सुधरने लगे  स्कूल

पीजीआई:नहीं खुला स्वाइन फ्लू वार्ड

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वाइन फ्लू के नए प्रकोप, संस्थान में एक समर्पित आइसोलेशन वार्ड खोले जाने...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई:नहीं खुला स्वाइन फ्लू वार्ड

गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
गांव की बेटी को मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र का नाम किया रोशन

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

सीएम योगी नें किया बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण

नगर निगम और जीडीए की 130.73 करोड़ रुपये की 170 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास