रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज शाहपुर सेवा केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद एवं उनके सुपुत्र, चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रवण निषाद को राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई।
शाहपुर सेवा केंद्र की ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी, बेला दीदी, सोनी बहन एवं अमृता बहन ने मंत्री के आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को तिलक लगाकर राखी बांधी, प्रसाद खिलाकर मुख मीठा कराया तथा ईश्वरीय संदेश एवं ब्लेसिंग-वरदान के कार्ड भेंट किए। श्रवण निषाद को भी राखी एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इसी क्रम में पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र जायसवाल (पप्पू जायसवाल )तथा गोरखपुर सांसद रविकिशन ,सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला , पदमश्री डॉ रामचेत चौधरी को भी ब्रह्माकुमारी पारुल दीदी एवं बेला दीदी द्वारा राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
