रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डॉ. आशीष गौतम को जन्मदिन की शुभकामनाएं
गाजियाबाद। देश के जाने-माने लेप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. आशीष गौतम, डायरेक्टर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के जन्मदिन के अवसर पर गौरव बंसल ने आरडीसी, राजनगर स्थित उनके क्लीनिक पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गौरव बंसल ने डॉ. आशीष गौतम को फूलों का भव्य बुके भेंट किया तथा ‘राधे-राधे’ नाम का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. आशीष गौतम को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें।जन्मदिन की शुभकामनाएं पाकर डॉ. आशीष गौतम ने गौरव बंसल का आभार व्यक्त किया और इस आत्मीय सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।
गौरव बंसल ने कहा कि डॉ. आशीष गौतम चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और सेवाओं के लिए देशभर में जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।रक्षाबंधन के पावन पर्व और जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर माहौल खुशी और आत्मीयता से भर गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
