मेडिकल कॉलेज में एक महीने में 83 बच्चों की मौत, जांच शुरू

लगातार हो रही बच्चों की मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ चिकित्सकों की बढ़ाई चिंता 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मालदा। मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। अगस्त महीने में अब तक यहां 83 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि जुलाई में 87 बच्चों ने दम तोड़ दिया था। लगातार हो रही बच्चों की मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ चिकित्सकों की चिंता बढ़ा दी है।

मालदा मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत की यह स्थिति केवल इस वर्ष की नहीं है। पिछले कई वर्षों से यहां इसी तरह के आंकड़े सामने आते रहे हैं। वर्ष 2025 के अगस्त महीने में यहां 100 बच्चों की मौत हुई थी, जबकि अगस्त 2024 में 96 बच्चों की जान चली गई थी। मालदा मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मृत्यु दर को देखकर विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की तुलना में मालदा मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले और भर्ती होने वाले मरीजों का दबाव काफी अधिक है।

मरीज की सांसें बचाने में वेंटिलेटर ही अंतिम अस्त्र नही : डा0 विवेक गुप्ता ये खबर भी पढ़े : मरीज की सांसें बचाने में वेंटिलेटर ही अंतिम अस्त्र नही : डा0 विवेक गुप्ता

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने मालदा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। टीम बच्चों की मौत के कारणों, अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और उपलब्ध बुनियादी ढांचे की विस्तृत समीक्षा की। इस टीम में स्वास्थ्य भवन के अधिकारी, मुर्शिदाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सक तथा एसएसकेएम अस्पताल के विशेषज्ञ शामिल हैं।

मालदा मेडिकल कॉलेज में बच्चों के भर्ती होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। कई बार एक महीने में साढ़े छह हजार से अधिक बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। विशेषज्ञों का प्राथमिक अनुमान है कि मालदा मेडिकल कॉलेज पर मरीजों का दबाव राज्य के अन्य सरकारी अस्पतालों की तुलना में कहीं अधिक है।

बिहार, झारखंड, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा सहित विभिन्न जिलों और राज्यों से गंभीर मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई अवसरों पर बांग्लादेश से भी मरीज इलाज कराने मालदा मेडिकल कॉलेज आते हैं। भारी मरीजों के दबाव और उसके अनुपात में सीमित बुनियादी ढांचे को बच्चों की अधिक मौत के प्रमुख कारणों में से एक माना जा रहा है।

मालदा मेडिकल कॉलेज के एमएसवीपी प्रसेनजीत बर ने बच्चों की मौत के संबंध में कहा कि अधिकांश बच्चों को गंभीर अवस्था में दूसरे अस्पतालों से रेफर कर यहां लाया जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों और जिलों से भी कई गंभीर मरीज रेफर होकर आते हैं। अस्पताल की ओर से हर संभव प्रयास किया जाता है, लेकिन अत्यंत गंभीर स्थिति में पहुंचने वाले सभी बच्चों को बचाना हमेशा संभव नहीं हो पाता।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि मालदा मेडिकल कॉलेज पर मरीजों का अत्यधिक दबाव है और अस्पताल में कर्मचारियों की संख्या भी जरूरत के मुकाबले कुछ कम है। शनिवार को पहुंचने वाली विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद बच्चों की लगातार हो रही मौतों के पीछे के वास्तविक कारणों और आवश्यक सुधारों को लेकर तस्वीर अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद जतायी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चीन ने नेपाल को फिर किया अलर्ट, झील टूटने का जताया अंदेशा

चीन के मुताबिक, झील का पानी लगातार हो रहा है गहरा जिसे से प्राकृतिक बांध टूट सकता है काठमांडू। नेपाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन ने नेपाल को फिर किया अलर्ट, झील टूटने का जताया अंदेशा

खरगे के उत्तराखंड दौरे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल का हमला, FIR की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना...
राष्ट्रीय 
खरगे के उत्तराखंड दौरे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल का हमला, FIR की मांग

नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

तिब्बत-नेपाल में राहत कार्यों के लिए आईओएम ने मदद का दिया आश्वासन काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

प्रशासन की लापरवाही से बने मकान, बहुमंजिला इमारतें और रिसॉर्ट अलीपुरद्वार। मानसून के दौरान भूटान की पहाड़ियों से आने वाली...
पश्चिम बंगाल 
बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी थाने में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा नेता निलंबित...
पश्चिम बंगाल 
थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

उत्तर प्रदेश

पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

वहीं दूसरी ओर, हादसे में 10 बकरियां भी मलबे में दबीं कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा गांव के मजरा...
उत्तर प्रदेश 
सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी