सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

बारिश में पशुबाड़ा ढहा, मलबे में दबकर युवक की गई जान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • वहीं दूसरी ओर, हादसे में 10 बकरियां भी मलबे में दबीं

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा गांव के मजरा मोहनपुर में देर रात बारिश के दौरान पशुबाड़े की छत और दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक पशुबाड़े में सो रहा था। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मोहनपुर निवासी अमित कुमार (25) देर रात घर के पास बने पशुबाड़े में सो रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी छत और दीवार भरभराकर गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमित को बाहर निकाला। हादसे में पशुबाड़े में बंधी करीब 10 बकरियां भी मलबे में दब गईं। उन्हें भी ग्रामीणों ने बाहर निकाला, जिनमें कई घायल हैं।

रक्षाबंधन पर लखनऊ में रोडवेज बसों के फेरे 900 से अधिक बढ़े ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर लखनऊ में रोडवेज बसों के फेरे 900 से अधिक बढ़े

अमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अविवाहित था। उसके पिता ननका प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पशुबाड़ा गिरने से युवक के मलबे में दबने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को शासन की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी थाने में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा नेता निलंबित...
पश्चिम बंगाल 
थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

मेडिकल कॉलेज में एक महीने में 83 बच्चों की मौत, जांच शुरू

मालदा। मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। अगस्त महीने में अब तक...
पश्चिम बंगाल 
मेडिकल कॉलेज में एक महीने में 83 बच्चों की मौत, जांच शुरू

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि

“खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे, अनुशासित रहेंगे तो आगे बढ़ेंगे और राष्ट्रप्रेम से जुड़ेंगे तो भारत को नई ऊँचाइयों तक ले...
उत्तराखंड 
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर परमार्थ निकेतन में दी श्रद्धांजलि

पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

उत्तर प्रदेश

पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

वहीं दूसरी ओर, हादसे में 10 बकरियां भी मलबे में दबीं कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा गांव के मजरा...
उत्तर प्रदेश 
सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी