उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। शनिवार सुबह भारत मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में चेतावनी जारी किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रयागराज को उन जिलों में शामिल किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रयागराज के अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़.

   स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया ये खबर भी पढ़े :  स्टेशन परिसर में लावारिस मिला एलईडी लाइट स्टिक, आरपीएफ ने कब्जे में लिया

चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच.

गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और बिजनौर समेत आसपास के जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

वहीं, दूसरी ओर चित्रकूट, बांदा, कुशीनगर, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में वज्रपात को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

अचानक बदल सकता है मौसम
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, वातावरण में बनी मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले कुछ घंटों में बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है।

इसके चलते प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। डॉ. पांडेय ने कहा कि बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोग खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

यदि आकाश में तेज गरज-चमक हो रही हो तो सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार को रफ्तार, 160 टन का पहला यू-गर्डर लिफ्ट

28 मीटर लंबे यू-गर्डर से बनेगा गुरुग्राम मेट्रो का वायाडक्ट गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना ने निर्माण कार्य की दिशा...
हरियाणा 
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार को रफ्तार, 160 टन का पहला यू-गर्डर लिफ्ट

गंगा-कोसी के बढ़ते जलस्तर से नवगछिया में बाढ़-कटाव का संकट

भूमि लगातार नदी में विलीन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल में शनिवार को गंगा और...
बिहार 
गंगा-कोसी के बढ़ते जलस्तर से नवगछिया में बाढ़-कटाव का संकट

सीकर में भीषण अग्निकांड: 40 इलेक्ट्रिक वाहन व ऑटो पार्ट्स जलकर खाक

40 वाहन जलकर खाक; ऑटो पार्ट्स शोरूम भी चपेट में सीकर। सीकर में शनिवार तड़के इलेक्ट्रिक वाहनों के दो शोरूम...
राजस्थान 
सीकर में भीषण अग्निकांड: 40 इलेक्ट्रिक वाहन व ऑटो पार्ट्स जलकर खाक

हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून, 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार...
हिमाचल 
हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून, 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार