नेपाल बाढ़ में 2,465 लोगों का रेस्क्यू, 113 भारतीय भी सुरक्षित निकले

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के रसुवा जिले में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाली सेना के मुताबिक, अब तक हेलीकॉप्टर और अन्य माध्यमों से 2,465 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

सेना के अनुसार, प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव, चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

नेपाली सेना के अनुसार, आज सुबह 9 बजे तक टिमुरे, स्याफ्रुवेशी, धुन्चे और मैलुंग जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सेना के हवाई साधनों के जरिए 163 विदेशी नागरिकों को एयरलिफ्ट किया गया।

अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल ये खबर भी पढ़े : अफगानिस्तान: छात्रों के निकलते ही स्कूल के बाहर ब्लास्ट; कई घायल

इनमें 113 भारतीय, 4 जर्मन, 26 चीनी, 2 अमेरिकी, 2 इटालियन, 15 दक्षिण कोरियाई और एक ओमानी नागरिक शामिल हैं।

सेना ने बताया कि अब तक 2,265 लोगों को हवाई माध्यमों से, जिनमें त्रिशूली-3ए टनल से निकाले गए 191 लोग भी शामिल हैं, सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

वहीं, 200 लोगों को स्थल मार्ग से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया। इस तरह अब तक कुल 2,465 लोगों का उद्धार किया जा चुका है।

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नेपाली सेना ने त्रिशूली और धुन्चे में आपातकालीन उपचार केंद्र स्थापित किए हैं। सेना के अनुसार, इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 1,706 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

प्रभावित जिलों में नेपाली सेना के 6,700 से अधिक जवान राहत और बचाव कार्यों में लगाए गए हैं। सेना के मुताबिक, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से घायलों और लापता लोगों की तलाश, बचाव अभियान, आपातकालीन उपचार और राहत सामग्री के वितरण का काम लगातार जारी है।

काठमांडू से राहत सामग्री को सड़क मार्ग के जरिए त्रिशूली तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद हवाई साधनों की मदद से इसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। अब तक 3,600 किलो राहत सामग्री त्रिशूली-3ए टनल क्षेत्र, 500 किलो मैलुंग और 220 किलो बेत्रावती तक पहुंचाई जा चुकी है।

त्रिशूली-3ए टनल क्षेत्र में भी विशेष बचाव अभियान चलाया जा रहा है। नेपाली सेना के 84 जवानों के साथ सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के कुल 146 सदस्य भाद्र 12 गते से यहां राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

सेना के मुताबिक, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात आकाशीय बिजली का अलर्ट...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में CNG के बढ़े दाम, जानें दिल्ली समेत नए रेट

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में संपीड़ित प्राकृतिक गैस...
कारोबार 
दिल्ली-NCR में CNG के बढ़े दाम, जानें दिल्ली समेत नए रेट

उत्तर प्रदेश

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार