दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी शनिवार सुबह से लागू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है। संशोधित दरें शनिवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं। यह वृद्धि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रमुख शहरी गैस वितरक इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) द्वारा घोषित की गई है। 

एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सीएनजी का इस्तेमाल सिर्फ़ ऑटो-रिक्शा ही नहीं करते, बल्कि कारें, बाइक और बसें भी इसी से चलती हैं। इसलिए, कीमत बढ़ने का असर सब पर पड़ता है। हम यात्रियों को बताते हैं कि गैस की कीमतें बढ़ गई हैं, और वे खुद ही थोड़ा ज़्यादा किराया दे देते हैं।"

डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़ ये खबर भी पढ़े : डीआरआई ने सुपारी आयात में 2500 करोड़ की धोखाधड़ी का किया भंडाफोड़

दूसरे ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने कहा, "इस बारे में हम क्या कह सकते हैं? यह पूरी जनता के लिए एक समस्या है। सरकार जिस तरह से चीज़ों को संभाल रही है, उससे हम खुश नहीं हैं। अब दाम बढ़ने के बाद यह 86.98 रुपए प्रति किलो हो जाएगा। हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? इससे ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों और दूसरे वाहन चलाने वाले लोगों के लिए भी मुश्किलें पैदा होती हैं। लेकिन हमारे यात्री उतना ही किराया देते हैं। चाहे वे ऑनलाइन बुक करें या किसी और तरह से, किराया लगभग वही रहता है।"

ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने कहा, "हर चीज महंगी होती जा रही है। कभी चीनी के दाम बढ़ जाते हैं, कभी सब्ज़ियों के, तो कभी प्याज़ के दाम बढ़ रहे है, इसका असर अमीर लोगों पर नहीं पड़ता, लेकिन ग़रीबों पर पड़ता है। सरकार को एक बार सोचना चाहिए। जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है वो देश के लिए सही नहीं है।"

उन्होने कहा कि सीएनजी से चलने वाली निजी गाड़ियों के मालिकों पर भी ईंधन का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों के लिए ईंधन का खर्च एक बड़ी चिंता बनता जा रहा है। इससे ऑटो चालक आने वाले दिनों में अपना किराया भी बढ़ाने लगेंगे, जिसका असर सभी लोगों पर पड़ेगा।बता दें कि अब बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस