नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

49 शवों के मिले शरीर के अलग-अलग हिस्से

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व) जिले में शुक्रवार शाम तक 158 शव बरामद किए गए हैं। इनमें आज ही 48 शव अतिरिक्त रूप से मिले हैं।

जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी पूर्व के सूचना अधिकारी एवं डीएसपी अनिल पंडित के मुताबिक, नवलपरासी पूर्व से होकर बहने वाली नारायणी नदी के विभिन्न स्थानों पर देर शाम तक 158 शव मिले हैं।

इन बरामद शवों में से 109 शव पूरे शरीर के रूप में मिले हैं। वहीं, जिले के विभिन्न स्थानों से बरामद 49 शवों के शरीर के अलग-अलग हिस्से मिले हैं।

डीएसपी के अनुसार, बरामद शवों में 31 महिलाओं, 51 पुरुषों, 8 बालकों और 11 बालिकाओं के शव शामिल हैं। बाकी अवशेषों में 30 पैर, 11 हाथ, 3 जांघें तथा कमर के ऊपर का एक हिस्सा, सिर का एक हिस्सा, पेट का एक हिस्सा, शरीर का बायां हिस्सा और छाती का एक हिस्सा शामिल है।

जिले में सबसे अधिक गैंडाकोट नगरपालिका से 103 शव मिले हैं। इसके अलावा मध्यविंदु नगरपालिका में 22, कावासोती नगरपालिका और विनयी त्रिवेणी गांवपालिका में 12-12 तथा देवचुली नगरपालिका में 9 शव बरामद हुए हैं।

नारायणी नदी के किनारे मिले शवों को विभिन्न अस्पतालों और वन कार्यालय के भवनों में सुरक्षित रखा गया है। नगर अस्पताल गैंडाकोट में 48, मध्यविंदु प्रादेशिक अस्पताल डंडा में 46, नगर अस्पताल मध्यविंदु में 6 और अंकुर सामुदायिक वन के भवन में 5 शव रखे गए हैं।

इसी तरह गंडकी अस्पताल पोखरा में 41, लुंबिनी मेडिकल कॉलेज प्रभास पाल्पा में 2, प्रदेश अस्पताल पाल्पा में 4 और मिशन अस्पताल पाल्पा में 2 शव पहचान और प्रबंधन के लिए भेजे गए हैं।

डीएसपी अनिल पंडित ने बताया कि 9 शव अभी नदी किनारे ही हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाने की तैयारी की जा रही है।

दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन ये खबर भी पढ़े : दुश्मन की कार्रवाई का असर नहीं, हर दिशा में रूसी सेना आगे: पुतिन

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस