नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

राहत मदद बढ़ाने की अपील

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की

नई दिल्ली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और नेपाल को मानवीय मदद भेजने की मांग की है। 

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में खड़गे ने कहा कि वह नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बहुत चिंतित हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,000 लोग अभी भी लापता हैं। हजारों लोग भोजन, दवा, आश्रय और अन्य जरूरी मदद के लिए परेशान हैं।खड़गे ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि नेपाल सरकार के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित लोगों को पर्याप्त मानवीय और राहत सहायता सुनिश्चित की जाए।

 मप्र के विदिशा जिले का कागपुर क्षेत्र पक्षी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित ये खबर भी पढ़े :  मप्र के विदिशा जिले का कागपुर क्षेत्र पक्षी कंजर्वेशन रिजर्व घोषित

उन्होंने यह भी चिंता जताई कि बाढ़ के कारण नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में कई भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि बचाव और निकासी के प्रयासों को तेज किया जाए और उनकी सुरक्षित और जल्द भारत वापसी के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं।विदेश मंत्रालय से मिली ताजा जानकारी का हवाला देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि नेपाल में करीब 320 भारतीय नागरिक अभी भी संपर्क में नहीं हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार इस कठिन समय में हर संभव मदद के लिए तुरंत कदम उठाएगी।

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे अलग पत्र में खड़गे ने कहा कि नेपाल में बाढ़ से गंभीर प्राकृतिक आपदा आई है। जान का नुकसान, घरों और बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर विनाश और अनगिनत लोगों के विस्थापन ने प्रभावित समुदायों को बहुत परेशानी में डाल दिया है।उन्होंने लिखा कि भारत के लोगों का नेपाल के लोगों के साथ गहरा और स्थायी रिश्ता है। दुख की इस घड़ी में भारत को मजबूती से अपने पड़ोसियों के साथ खड़ा होना चाहिए और इस तबाही से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देनी चाहिए।

खड़गे ने सरकार से आग्रह किया कि नेपाल को तत्काल और व्यापक मानवीय और आपदा-राहत सहायता देने पर विचार किया जाए। खास तौर पर, नेपाल सरकार के साथ समन्वय में जहां भी जरूरत हो, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को तैनात करने पर विचार किया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में बचाव, निकासी और राहत कार्यों में मदद मिल सके।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में एनडीआरएफ की विशेषज्ञता और अनुभव जीवन बचाने और इस बड़ी त्रासदी का सामना कर रहे लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने में बहुमूल्य साबित हो सकती है।उन्होंने उम्मीद जताई कि गृह मंत्रालय इस मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से देखेगा और बाढ़ प्रभावित नेपाल के लोगों तक भारत की सहायता पहुंचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस