नेपाल की प्राकृतिक आपदा पर रश्मि चौधरी ने जताया गहरा दुख
भारत की सहायता को बताया मानवीय पहल
पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, भारत-नेपाल के आत्मीय संबंधों को और मजबूत करने की कामना
गाजियाबाद। पड़ोसी देश नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से हुई व्यापक जन-धन की क्षति पर रश्मि चौधरी, पूर्व अध्यक्ष, RWA गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हृदयविदारक त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
रश्मि चौधरी ने कहा कि नेपाल में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश को गहरे संकट में डाल दिया है। आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और जन-धन की व्यापक क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नेपाल की जनता को राहत और सहायता के साथ-साथ सहानुभूति, सहयोग और भरोसे की भी आवश्यकता है।
उन्होंने संकट की इस घड़ी में भारत सरकार द्वारा नेपाल की सहायता के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री और एनडीआरएफ की टीमों के माध्यम से भारत ने एक बार फिर पड़ोसी धर्म और मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है। संकट के समय पड़ोसी देश के साथ खड़ा होना भारत की मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रश्मि चौधरी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और आत्मीय संबंध हैं। ऐसी कठिन परिस्थितियां दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास को और मजबूत करने का अवसर भी बनती हैं। उन्होंने कामना की कि भारत और नेपाल के संबंध इस दुख की घड़ी में और अधिक मजबूत हों तथा प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता तेजी से पहुंचे।
उन्होंने आपदा में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों और प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द इस संकट से उबरने का साहस दें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
