एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार को रीवा, सीधी, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में रिमझिम बारिश के आसार हैं, जबकि इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश की संभावना कम है।

जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, सतना, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। इन जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दाब क्षेत्र और मानसून ट्रफ सक्रिय है। हालांकि, फिलहाल मध्य प्रदेश में इन सिस्टम का प्रभाव ज्यादा नहीं है। यही वजह है कि प्रदेश के सभी जिलों में एक जैसी बारिश होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 683.9 मिमी यानी 26.9 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 750.9 मिमी यानी 29.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी।

इस तरह प्रदेश में सामान्य से 2.6 इंच कम पानी गिरा है। ओवरऑल बारिश 9 प्रतिशत कम है। पूर्वी हिस्से में 6 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश 19 प्रतिशत तक कम है। बालाघाट, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला.

मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी समेत जिलों में 1 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

पश्चिमी हिस्से में आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी.

उज्जैन और विदिशा में औसत से 4 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है। जबकि अनूपपुर, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया.

आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़ और शिवपुरी में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस