बालाघाट में 24 बैगा बच्चों की मौत, जनजाति आयोग की जांच शुरू

- तीन सदस्यीय दल ने दो दिन तक किया प्रभावित गांवों का दौरा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बिरसा क्षेत्र में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के 24 बच्चों की खसरा, मलेरिया और अन्य बीमारियों से हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने जांच शुरू कर दी है।

आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के निर्देश पर तीन सदस्यीय दल ने बुधवार और गुरुवार को दिन तक प्रभावित गांवों का दौरा किया। जांच दल में विधि सलाहकार प्रकाश कुमार उइके, डायरेक्टर पूर्णेंदुकांत और इन्वेस्टिगेटर शिवप्रकाश शामिल रहे।

कैबिनेट का बड़ा फैसला: अगले पांच साल जारी रहेंगी लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं ये खबर भी पढ़े : कैबिनेट का बड़ा फैसला: अगले पांच साल जारी रहेंगी लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाएं

दल ने सोनगुड्डा, बोंदारी, कुंडेकसा, कोरका, गठिया और मछुरदा गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र और जनजातीय छात्रावासों का निरीक्षण किया।

दल के सदस्यों ने मृतक बच्चों के परिजनों से बीमारी, इलाज, टीकाकरण, पोषण और पेयजल आपूर्ति के संबंध में चर्चा कर जानकारी जुटाई।

निरीक्षण के दौरान महाकौशल वनवासी विकास परिषद के जनजाति सहहित रक्षा प्रमुख लखन मेरावी भी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने ही आयोग को पत्र लिखकर बैगा गांवों में बच्चों की मौतों की जानकारी दी थी।

दो दिन के निरीक्षण के बाद विधि सलाहकार प्रकाश कुमार उइके ने बताया कि आयोग बच्चों की असमय मौतों के हर पहलू की पड़ताल कर रहा है। मौतों के कारण का पता लगाने के लिए संबंधित विभागों से रिकॉर्ड और दस्तावेज मांगे गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, मलेरिया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका की जांच होगी कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई।

उन्होंने क्षेत्र में अशिक्षा और जागरूकता की कमी को भी मौतों का बड़ा कारण माना। योजनाओं के क्रियान्वयन में जनजातीय विभाग के समन्वय की भी पड़ताल की जाएगी।

इधर, जिला प्रशासन द्वारा बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, कोरका एवं बोंदारी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर स्वास्थ्य सर्वे एवं उपचार की कार्रवाई लगातार जारी है अभियान के तहत 20 सर्वेक्षण टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं।

बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार के लिए 4 पीएमजनमन एएमएमयू, 10 चिकित्सा अधिकारियों तथा मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 4 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रख रही हैं। विभाग द्वारा कुंडेकसा, बोंदारी कोरका, घुम्मुर, अडोरी, मछुरदा, गठिया और मातला सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

धमतरी। हजारों किलोमीटर की लंबी मौसमी यात्रा कर प्रवासी पक्षी पैसिफिक गोल्डन प्लोवर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंचा है। दक्षिण उदंती...
छत्तीसगढ़ 
उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी...
उत्तर प्रदेश 
आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत