थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

एंटाली थाने के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध करने का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी
  • थाने में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा नेता निलंबित

कोलकाता। एंटाली थाने के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा ने स्थानीय नेता सुदीप राम को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में पूछा गया है कि स्वतंत्रता दिवस की रात उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? सुदीप राम को सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब देने का निर्देश दिया गया है।

भाजपा नेतृत्व के अगले आदेश तक सुदीप राम निलंबित रहेंगे। यह कार्रवाई भाजपा की अनुशासन समिति ने की है और इसके निर्देश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य की ओर से दिए गए हैं।

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की रात एंटाली थाना क्षेत्र में भाजपा के दो गुटों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। एक गुट को प्रियंका टिबरेवाल का समर्थक माना जाता है, जबकि दूसरे गुट में दो भाई दिलीप राम और सुदीप राम के समर्थक शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पद्मपुकुर के वार्ड संख्या 54 में दिलीप और सुदीप राम का गुट दुर्गापूजा आयोजित करने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए खंभा पूजा भी की गई थी। आरोप है कि प्रियंका टिबरेवाल के गुट ने इसका विरोध किया। हालांकि, प्रियंका गुट की ओर से कहा गया कि दुर्गापूजा को लेकर स्थानीय निवासियों और दिलीप-सुदीप गुट के बीच विवाद हुआ था।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद का असर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान भी देखने को मिला। आरोप है कि दिलीप-सुदीप गुट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुछ लोगों ने पहुंचकर हंगामा किया और कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की गई।

इसके विरोध में प्रभावित गुट के लोगों ने एंटाली थाने का घेराव किया। आरोप है कि इसी दौरान थाने के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एंटाली थाने पहुंचे। अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

हालांकि, दिलीप-सुदीप गुट की ओर से दावा किया गया कि उनके किसी व्यक्ति ने थाने के गेट पर ताला नहीं लगाया था। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने खुद गेट पर ताला लगाया था। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना को लेकर दिलीप राम और सुदीप राम के खिलाफ एंटाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चीन ने नेपाल को फिर किया अलर्ट, झील टूटने का जताया अंदेशा

चीन के मुताबिक, झील का पानी लगातार हो रहा है गहरा जिसे से प्राकृतिक बांध टूट सकता है काठमांडू। नेपाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन ने नेपाल को फिर किया अलर्ट, झील टूटने का जताया अंदेशा

खरगे के उत्तराखंड दौरे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल का हमला, FIR की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना...
राष्ट्रीय 
खरगे के उत्तराखंड दौरे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल का हमला, FIR की मांग

नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

तिब्बत-नेपाल में राहत कार्यों के लिए आईओएम ने मदद का दिया आश्वासन काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

प्रशासन की लापरवाही से बने मकान, बहुमंजिला इमारतें और रिसॉर्ट अलीपुरद्वार। मानसून के दौरान भूटान की पहाड़ियों से आने वाली...
पश्चिम बंगाल 
बाढ़ के मुहाने पर जयगांव-हाशिमारा? नदी किनारे बने अवैध निर्माण पर सवाल 

थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

पार्टी की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी थाने में विरोध प्रदर्शन करने के मामले में भाजपा नेता निलंबित...
पश्चिम बंगाल 
थाने का गेट बंद करने पर भाजपा नेता निलंबित, पूछा- ऐसा कदम क्यों उठाया?

उत्तर प्रदेश

पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पारंपरिक रीतियों के साथ क्षेत्र भर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी

सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

वहीं दूसरी ओर, हादसे में 10 बकरियां भी मलबे में दबीं कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इटरा गांव के मजरा...
उत्तर प्रदेश 
सोते वक्त टूटा मौत का कहर, युवक पर गिरी पशुबाड़े की छत

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी