उतरौला में दरगाह शाह अरजानी पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी
उर्स ए मुकद्दस पर हुआ तकरीरी प्रोग्राम
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला(बलरामपुर)। उतरौला में प्रसिद्ध दरगाह शाहअरजानी दरगाह पर शुक्रवार को अंजुमन गुलामने मुस्तफा दरगाह शाह अरजानी उतरौला की जानिब से जश्ने ईद मिलादुन्नबी, उर्स ए मुकद्दस के मौके पर तकरीरी प्रोग्राम किया गया है जिसमें सैय्यद रिजवान मियां साहब बिलग्राम शरीफ, सैय्यद अहमद रजा साहब बलरामपुर, मुफ्ती जमील खान साहब, मौलाना कमालुद्दीन साहब चिनहट लखनऊ, मौलाना मैनुद्दीन साहब अजहरी, शायरे इस्लाम अजमत रजा भागलपुरी, रहीम रजा बलरामपुरी, आरिफ रजा बलरामपुरी शामिल हुए।
इस मौके पर देश के अम्नो अमान व शांति के लिए हाथ उठाकर रब की बारगाह में दुआ मांगी गई। कमेटी अध्यक्ष डॉ सलमान जमशेद खान ने आज हुए अकीदतमंदों का खैरो मकदम किया।इस अवसर पर इस्माईल,इजहार शाह,छोटू, आदि मौजूद थे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
