कमरे में फंदे से लटका मिला एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही का शव
आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहते थे अरुण शुक्ला, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
मुजाहिद ख़ाँ
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेशी पर तैनात सिपाही अरुण शुक्ला गुरुवार देर शाम अपने आवास पर फंदे पर लटका मिला।शाहजहांपुर निवासी अरुण शुक्ला साल 2005 में पुलिस में भर्ती हुआ थे।सूचना मिलने पर थाना सिविल पुलिस,फोरेंसिक टीम और उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया के मुताबिक,अरुण शुक्ला मूलरूप से शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के रहने वाले थे।वर्तमान में उनका परिवार बरेली में रह रहा था।उनकी तैनाती रामपुर में एसपी ऑफिस में थी।अरुण गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे तक पुलिस कार्यालय में काम कर रहे थे।इसके बाद वह अपने कमरे पर चले गए थे।उनकी भर्ती 2005 में बदायूं जिले से आरक्षी पद पर हुई थी और वर्तमान में रामपुर में तैनात थे।
सिपाही अरुण शुक्ला आवास विकास इलाके में किराए के मकान में अकेले रहते थे।पत्नी से इनका विवाद चल रहा था।मामला न्यायालय में चल रहा था।शाम को जब एक पुलिस आरक्षी नितिन उन्हें बुलाने के लिए गया तो मकान का गेट अंदर से बंद था।इसके बाद मकान मालिक की मदद से गेट खुलवाया गया।पुलिस अंदर पहुंची तो बेडरूम में अरुण का शव पंखे से लटका मिला।अकेले रहते थे।जिस मकान में वह रहते थे,वहां आसपास कोई कमरा भी नहीं था।पीएम के बाद कारण पता चलेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
