पुलिस मुख्यालय में डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को बालिकाओं ने बांधी राखी

रक्षाबंधन पर 20 बालिकाओं ने अपने हाथों से तैयार राखियों से मनाया पर्व

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

डीजीपी ने उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रोत्साहित

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में भावनात्मक एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजभवन परिसर स्थित आदर्श माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 20 बालिकाओं ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण समेत उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों को जो राखियां बांधीं, उन्हें उन्होंने स्वयं अपने हाथों से तैयार किया था। बालिकाओं द्वारा बनाई गई राखियों ने कार्यक्रम में आत्मीयता और अपनत्व का भाव और बढ़ा दिया।

छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी ये खबर भी पढ़े : छात्राओं ने एसपी समेत पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

27aug5123456

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर बहनों और बच्चों के साथ बैठकर राखी बंधवाने तथा उनके साथ पर्व की खुशियां साझा करने का अवसर उनके लिए अत्यंत विशेष, भावनात्मक और सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का पुलिस मुख्यालय में आगमन सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है।

डीजीपी ने इस विशेष कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से पुलिस परिवार को बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व को आत्मीयता के साथ मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक बालिका के अपने सपने और लक्ष्य होते हैं।

उन्होंने कहा कि कोई बालिका पुलिस अधिकारी बनना चाहती है, तो कोई खिलाड़ी, जबकि कुछ बालिकाएं शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। डीजीपी ने बालिकाओं से अपने सपनों को पूरे आत्मविश्वास, लगन और परिश्रम के साथ साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी बालिकाएं जीवन में अपने निर्धारित लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेंगी।कार्यक्रम के अंत में पुलिस महानिदेशक ने सभी बालिकाओं तथा उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुरक्षित, प्रसन्न एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

27aug51234567

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय में उपस्थित पुलिस महानिदेशक साइबर अपराध/रेलवे/ईओडब्ल्यू/फायर सर्विसेज, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/मानवाधिकार, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था/भ्रष्टाचार निवारण संगठन, पुलिस महानिरीक्षक तथा पुलिस महानिदेशक के जीएसओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास, अपनत्व एवं संवेदनशीलता के संबंधों को और अधिक मजबूत करने वाला रहा। बालिकाओं के साथ पुलिस अधिकारियों ने पर्व की खुशियां साझा कर सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून, 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार...
हिमाचल 
हिमाचल में फिर तेज होगा मानसून, 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात आकाशीय बिजली का अलर्ट...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम...
उत्तर प्रदेश 
उप्र के प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों को करीब 305 करोड़...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आज देवरिया को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में एक बार फिर तेजी से बढ़ोतरी दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में फिर बढ़ा गंगा-यमुना का जलस्तर, 24 घंटे में 1 मीटर उछाल

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार