मौसम 29 अगस्त: आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 29 अगस्त 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है। किसानों, मछुआरों और आम लोगों को बेहद सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस तूफानी हवा के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से धाराशायी हो सकते हैं। यात्री घने जंगल के इलाकों से यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में अगले कुछ घंटे भारी रहने वाले हैं। यहां के कई जिलों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाएं मौसम को और बिगाड़ने का काम कर सकता है। वहीं, 6 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। नदी के निचले इलाकों से लोगों को दूर हटने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कल यानी 29 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

असम में बनेंगे 3.8 लाख नए घर, ₹5,000 करोड़ निवेश ये खबर भी पढ़े : असम में बनेंगे 3.8 लाख नए घर, ₹5,000 करोड़ निवेश

देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 29 अगस्त को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।

दिल्ली
दिल्ली(29 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 29 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

यूपी 
यूपी(29 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): मेरठ, गाजियाबाद, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, एटा, गोंडा, बलिया, सोनभद्र, महाराजगंज, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, बांदा और झांसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार
बिहार (29-30 अगस्त- तेज बारिश और तूफान की चेतावनी): सिवान, पटना, गया, जहानाबाद, सारण, बक्सर, रोहतास, गोपालगंज, बांका, कैमूर, भोजपुर, नवादा, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पू्र्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड
झारखंड (29 अगस्त-बारिश-आंधी का अलर्ट): धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, रांची, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, देवघर, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने का अलर्ट है। वहीं, रांची में 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (29 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, देहरादून में 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल (29 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): बिलासपुर, ऊना, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और सोलन में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर (29-30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राजौरी, उधमपुर, गांदलबल, जम्मू, कुलगाम, कठुआ, किश्तवाड़, अनंतनाग, पुंछ और डोडा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(29 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): हावड़ा, मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कालिम्पोंग, कोलकाता, बीरभूम, नादिया, दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब 
पंजाब (29 अगस्त-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): बठिंडा, मनसा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, होशियारपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान
राजस्थान (29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): जयपुर, झुंझुनू, टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, पाली और जोधपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (29 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): विदिशा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया और जबलपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 29 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़(29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): धमतरी, कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर, महासमुंद, दुर्ग और रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा
ओडिशा(29 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुरी, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज और संबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन कथित ड्रग...
राष्ट्रीय 
असम में तीन करोड़ की हेरोइन बरामद, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

काठमांडू। नेपाल के रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण लापता हुए लोगों में से नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ में अब तक 158 शव बरामद, आज मिले 48 शव

एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले चार दिन बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। आज शनिवार...
मध्य प्रदेश 
एमपी में अगले 4 दिन बारिश, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

ऑटो चालकों ने कहा- बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
दिल्ली में महंगी हुई CNG, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये प्रति किलो हुई कीमत

नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी और बाढ़ प्रभावितों तक मानवीय सहायता पहुंचाने की मांग की...
राष्ट्रीय  राज्य 
नेपाल में बाढ़ की तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश

मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में फारूक घायल; साथी कासिम भी दबोचा गया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोदीनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

यूपी: यूपी के मेरठ में सरूरपुर के डाहर गांव में शुक्रवार रात साढे़ आठ बजे सालिम उर्फ मन्नू (25) की...
उत्तर प्रदेश 
बकरीद पर हुए विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की निर्मम हत्या

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश 
सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री

चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस

लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी लखनऊ में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने कर्तव्य और साहस की मिसाल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेन स्नैचर को पकड़ने में यातायात आरक्षी नवीन चौधरी ने दिखाया अदम्य साहस