हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासत तेज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद हुए कथित 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम के मुद्दे पर पार्टी से नाराजगी नहीं जताई थी बल्कि पार्टी के कुछ नेताओं से समर्थन नहीं मिलने पर निराशा जाहिर की थी।

राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान 19 अगस्त को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस मुद्दे से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि खरगे ने पार्टी से नाराजगी नहीं जताई थी बल्कि उन्होंने कुछ नेताओं के समर्थन नहीं करने पर उन नेताओं से निराशा जाहिर की थी।

भारत-चीन सीमा पर शांति जरूरी, डोभाल-वांग यी में सहमति ये खबर भी पढ़े : भारत-चीन सीमा पर शांति जरूरी, डोभाल-वांग यी में सहमति

उन्होंने कहा कि खरगे ने ऐसा नहीं कहा था कि कांग्रेस में बहुतायत में नेताओं ने उनका समर्थन नहीं किया। उनके साथ पार्टी के अधिकतर लोगों ने उनका समर्थन किया। बैठक में खरगे ने कहा था कि उन्हें महसूस हुआ कि कुछ लोगों के एक समूह ने उनका समर्थन नहीं किया।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 19 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक में हल्द्वानी में उनके दौरे के बाद हुए 'शुद्धिकरण' कार्यक्रम को लेकर पार्टी के कुछ नेताओं की चुप्पी पर निराशा जताई थी। खरगे ने कहा था कि उन्हें इस बात का दुख हुआ कि सीडब्ल्यूसी के कई सदस्यों ने इस मुद्दे पर खुलकर उनका समर्थन नहीं किया और न ही इसकी निंदा की।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे 8 अगस्त को उत्तराखंड के हल्द्वानी गए थे। उनके दौरे के बाद वहां कथित तौर पर 'शुद्धिकरण हवन' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इस कार्यक्रम के आयोजकों का भारतीय जनता पार्टी से संबंध है और इसे जातिवादी सोच का उदाहरण बताया था। हालांकि, भाजपा ने इस कार्यक्रम से खुद को अलग कर लिया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

सीएम योगी नें किया बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण,बोले कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे

नगर निगम और जीडीए की 130.73 करोड़ रुपये की 170 विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम योगी नें किया बशारतपुर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण,बोले कानून से खिलवाड़ करने वालों की धज्जियां उड़ा देंगे

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारीज शाहपुर सेवा केंद्र की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री...
रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

उत्तर प्रदेश

बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड ब्रॉड गेज रेल लाइन का उदघाटन 31 को

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव