रेलवे ने बनाई नई मिसाल, घंटों में तैयार हुए आधुनिक पैदल सबवे

लंबे रेल ब्लॉक के बिना पटरियों के नीचे बनी राह, अहमदाबाद-भिवंडी में रेलवे की नई तकनीक सफल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। रेलवे पटरियों के नीचे सबवे निर्माण जैसे चुनौतीपूर्ण काम को अब आधुनिक तकनीक से कम समय में पूरा किया जा रहा है। अहमदाबाद में महज आठ घंटे से कम के रात के ब्लॉक में 21 मीटर लंबे पैदल सबवे को स्थापित करने के बाद पश्चिम रेलवे ने नई मिसाल कायम की है। वहीं, भिवंडी में सात चालू रेल लाइनों के नीचे हाइड्रोलिक पुशिंग तकनीक से जलरोधक पैदल सबवे तैयार किया गया है। इन दोनों परियोजनाओं में फैक्टरी निर्मित प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स और अत्याधुनिक जलरोधक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, अहमदाबाद में पश्चिम रेलवे की निर्माण इकाई ने फैक्टरी में तैयार किए गए प्री-कास्ट आरसीसी बॉक्स को मौके पर स्थापित कर पैदल सबवे का निर्माण किया। 21 मीटर लंबे इस सबवे में 14 प्री-कास्ट सेगमेंट लगाए गए हैं। कट-एंड-कवर पद्धति से इसे आठ घंटे से भी कम समय के रात के ब्लॉक में स्थापित किया गया। इस तकनीक से रेलवे परिचालन को लंबे समय तक बाधित किए बिना निर्माण कार्य पूरा करने में मदद मिली।

परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र ये खबर भी पढ़े : परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक की मांग, कांग्रेस ने पीएम को लिखा पत्र

सबवे की मजबूती और जलरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आरसीसी बॉक्स की पोस्ट-टेंशनिंग के साथ स्वेलिंग गैस्केट, डिंपल बोर्ड और एसबीएस मेम्ब्रेन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इससे संरचना को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने और पानी के रिसाव की समस्या को रोकने में मदद मिलेगी।

भिवंडी में पनवेल-वसई रेलखंड पर रेलवे ने इससे भी चुनौतीपूर्ण कार्य पूरा किया है। यहां सात चालू रेल लाइनों के नीचे पहली बार जलरोधक पैदल सबवे तैयार किया गया है। इसके लिए चार बड़े प्री-कास्ट आरसीसी सेगमेंट को हाइड्रोलिक पुशिंग तकनीक के जरिए पटरियों के नीचे स्थापित किया गया।

इस सबवे को भारी मालगाड़ियों के दबाव को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसकी संरचना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मानकों के अनुरूप भारी यातायात सहने में सक्षम है। जलरोधक बनाने के लिए कई स्तरों की सीलिंग और सुरक्षात्मक मेम्ब्रेन का इस्तेमाल किया गया है।

नया सबवे पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर मौसम में सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराएगा। इसमें ढके हुए एप्रोच, रोशनी, वेंटिलेशन और जल निकासी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। रेल मंत्रालय ने कहा है कि प्री-कास्ट आरसीसी और हाइड्रोलिक पुशिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से कठिन निर्माण कार्यों को कम समय में पूरा करने के साथ रेल परिचालन की सुरक्षा और संरचना की टिकाऊ क्षमता को बेहतर बनाया जा रहा है। अहमदाबाद और भिवंडी की ये परियोजनाएं रेलवे के आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित बुनियादी ढांचे की दिशा में बढ़ते कदम को दर्शाती हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी...
राष्ट्रीय 
हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन