नेपाल में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी को खरगे ने लिखा पत्र

नेपाल में बाढ़ पर खरगे ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को लिखा पत्र

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • तत्काल राहत और भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग
  • मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 500 से अधिक लोगों की मौत जबकि 1,000 लोग लापता 

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से पैदा हुए हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दो पत्र लिखा हैं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल कदम उठाने तथा प्रभावित नेपाली लोगों को मानवीय एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। वहीं, गृह मंत्री को लिखे अलग पत्र में उन्होंने नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर जरूरत के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें भेजने और बचाव, निकासी तथा राहत अभियान में सहयोग देने की मांग की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को लिखे पत्र में खरगे ने नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बाढ़ के कारण 500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1,000 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा के कारण हजारों लोग भोजन, दवाओं और आश्रय जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

मौसम 29 अगस्त: आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 29 अगस्त: आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से अपील की कि नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर प्रभावित लोगों को पर्याप्त मानवीय और राहत सहायता उपलब्ध कराने को सुनिश्चित किया जाए। इस मुश्किल समय में नेपाल के लोगों को हर संभव सहायता मिलनी चाहिए।

उन्होंने नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को लेकर भी चिंता जताई। पत्र में कहा कि बाढ़ के कारण भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। खरगे ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर बचाव और सुरक्षित निकासी के प्रयास तेज करने का आग्रह किया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि फंसे हुए भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षित और जल्द से जल्द भारत वापसी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाने चाहिए। उन्होंने विदेश मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह को लिखे अलग पत्र में खरगे ने नेपाल में बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर लोगों के प्रभावित होने, घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने तथा लोगों के विस्थापित होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल की जनता के बीच गहरे और स्थायी संबंध हैं। ऐसे में इस संकट की घड़ी में भारत को नेपाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री से नेपाल को तत्काल और व्यापक मानवीय तथा आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने पर विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर जहां भी जरूरत हो, वहां एनडीआरएफ की टीमें भेजी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ के पास प्राकृतिक आपदाओं से निपटने तथा राहत और बचाव अभियान चलाने की विशेषज्ञता और अनुभव है। ऐसे में उसकी टीमें नेपाल में बचाव, लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान कर सकती हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री से कहा कि नेपाल में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भारत सरकार को इस मानवीय संकट की गंभीरता और तात्कालिकता के अनुरूप कार्रवाई करनी चाहिए। प्रभावित लोगों तक भारत की ओर से आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी...
राष्ट्रीय 
हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन