CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
दादरी में यूट्यूबर के सवाल पर युवक ने की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक विशेष समुदाय के आरोपित को थाना दादरी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोलने के दौरान सीएम पर अभद्र टिप्पणी की थी। उसका वीडियो वायरल हो गया। दादरी व्यापार मंडल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो दादरी के रेलवे रोड का है, जिसमें एक यूट्यूबर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से बात कर रहा है। आलम नामक युवक बात करते हुए खुद को गोरखपुर मंदिर के पास रसूलपुर का रहने वाला बता रहा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आलम योगी आदित्यनाथ पर गलत आरोप लगाकर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। जिस पर आसपास खड़े लोग भी इस व्यहवार पर गलत प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दादरी के व्यापार मंडल ने इस प्रकरण की शिकायत पुलिस से की।
एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित दादरी में किराए के मकान मे रहता है। यह मूल रूप जनपद कुशीनगर के पडरौना का रहने है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
