BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

उसने इंजीनियरिंग कॉलेज बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बीआईटीएस पिलानी) में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक डॉक्टर से 46 लाख रुपये ठगी की थी।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने रविवार को बताया कि आईआईएम रोड एल्डिको टाउनी निवासी डा. किरन चौबे ने साइबर क्राइम थाना में तहरीर दी।

रसूलपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, घरों तक पहुंचा पानी ये खबर भी पढ़े : रसूलपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, घरों तक पहुंचा पानी

उन्हाेंने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर संचालित विभिन्न फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी आईडी बना रखी है उन्हीं के लोगों ने कंसल्टेंसी का अधिकारी बनकर उनकी पुत्री का बीआईटीएस पिलानी प्रवेश दिलाने का झांसा दिया।

इसके बाद उन्होंने एडमिशन शुल्क, रजिस्ट्रेशन शुल्क एवं अन्य मदों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन धनराशि स्थानांतरित कराई। इसके अलावा भी अभियुक्तों ने कॉलेज में सीट सुनिश्चित कराने के बहाने नकद धनराशि भी प्राप्त की गई।

आरोप है कि अभियुक्तों ने समय-समय पर फर्जी एडमिशन लेटर, रसीदें एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराकर पीड़िता को विश्वास में रखा गया। विभिन्न मोबाइल नंबरों एवं फर्जी नामों का प्रयोग कर लगातार संपर्क बनाए रखा।

इस दौरान आरोपितों ने एक षड्यंत्र के तहत ऑनलाइन एवं नकद कुल 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामला दर्ज होने के बाद साइबर क्राइम टीम ने जांच शुरू की और यशराज बाजपेई के बारे में पता चला।

पुलिस ने उसे रविवार को उस समय गिरफ्तार किया जब वह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट द्वारा बाहर जाने की फिराक में था। पूछताछ में उसकी संलिप्तता सामने आई है।

आरोपित यशराज बाजपेई लखनऊ का रहने वाला है और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह एवं उसके अन्य साथी सोशल मीडिया पर फर्जी एजुकेशन कंसल्टेंसी की आईडी बनाकर उनको संचालित कर अभिभावकों एवं छात्रों को प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने का झांसा देते थे।

इसके बाद वे फर्जी एडमिशन लेटर, फर्जी रसीदें एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। वे लोग अलग—अलग नाम बताकर अपनी पहचान छिपाते थे। प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों एवं अन्य माध्यमों से स्थानांतरित कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया जाता था।

एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

वावरे। जर्मनी ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का...
खेल 
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

उत्तर प्रदेश

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार