पोषाहार सामग्री से विविध प्रकार की व्यंजन को बनवाकर कराई गई रेसिपी प्रतियोगिता

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के आदेश के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी के दिशा निर्देश में शनिवार को नेफेड और प्लांट द्वारा दिए जा रहे पोषाहार सामग्री से विविध प्रकार की व्यंजन को बनवाकर रेसिपी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह रही। कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र कुमार मिश्रा रहेे तथा सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर हर्रैया सीडीपीओ सचिन राय, साऊघाट सीडीपीओ किशन यादव तथा बनकटी सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ विभिन्न परियोजनाओं द्वारा प्रस्तुत रेसिपी काउंटर पर ले जाकर रेसिपी की उपयोगिता और उपलब्धता तथा किस तरीके से बनाई गई, उस पर मुख्य विकास अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश में जिले के 15 परियोजनाओं से दो-दो मुख्य सेविकाओं ने और चार-चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया था। कार्यक्रम में पोषाहार सामग्री से लड्डू, बर्फी, खस्ता मठरी, मीठा दलिया, साजन मिक्स पकौड़ी, इडली मैक्स पुरी, खिचड़ी, बिस्किट, ठोका, मीठा दलिया बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ले आई थी। मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से विभिन्न रेसिपी को उन्होंने किस तरीके से बनाया उस पर चर्चा की तथा आंगनबाड़ियों से प्रश्न भी पूछा कि आप लोग अपने सर्वे क्षेत्र में लाभार्थी परिवार को कैसे नवीन पोषाहार के प्रति आकर्षित कर रहे हैं। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया की हम लोग अपने सर्वे क्षेत्र में पोषाहार द्वारा विभिन्न रेसिपी कैसे बनाई जा सकती है, उस पर विस्तार से चर्चा कर रहे हैं और स्थानीय साग सब्जियां तथा साजन की पत्ती का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, उस पर भी प्रकाश डाला।
सीडीपीओ बलराम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रेसिपी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह बताया कि इसके माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नवीन पोषाहार के प्रति लाभार्थियों की रुझान को बढ़ा सकती हैं और उनको यह बता सकती हैं कि किस तरीके से इस पोषाहार से हम विभिन्न खाद्य सामग्री बना सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और मुख्य सेविका लोगों के प्रति तथा सीडीपीओ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और निर्देश भी दिया की इस रेसिपी प्रतियोगिता का प्रचार प्रसार किया जाए।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी...
राष्ट्रीय 
हल्द्वानी मामले पर खरगे ने कुछ नेताओं से नाराजगी जताई: राहुल

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

क्वि। इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीनी कंपनी से रिश्वत मामले में पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

देवरिया में सीएम योगी ने सपा सरकार पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, कहा- जेपीएनआईसी की लागत 200...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेपीएनआईसी को लेकर सीएम योगी का अखिलेश-डिंपल पर हमला

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

  संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* की उपस्थिति में सैनिक...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन