64 करोड़ से बनेगा वाराणसी का नया पुलिस मुख्यालय, भूमि पूजन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुरुवार शाम करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन पुलिस मुख्यालय भवन का भूमि पूजन किया गया।

प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 60 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका ये खबर भी पढ़े : किसान सम्मान निधि योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 60 करोड़ से अधिक के नुकसान की आशंका

करीब 1.35 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में बनने वाला यह 10 मंजिला अत्याधुनिक भवन आधुनिक, भव्य और कार्यकुशल प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

—एक छत के नीचे होगा पूरा पुलिस प्रशासन
राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि नए पुलिस मुख्यालय भवन के निर्माण से पुलिस विभाग को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भवन में आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि परिसर में राजपत्रित अधिकारियों के लिए आवासीय भवन की सुविधा भी प्रस्तावित है।

इससे अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण के साथ आवासीय सुविधा भी मिल सकेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। निर्माण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

—जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की उम्मीद
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि नए भवन में पूरा पुलिस प्रशासन एक ही छत के नीचे संचालित होगा। इससे जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, बेहतर मॉनीटरिंग और निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

कमिश्नरेट के सभी प्रमुख पुलिस अधिकारी एक ही भवन में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।

इससे आमजन की समस्याओं के समाधान में होने वाली अनावश्यक देरी भी कम होगी और कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा।

—बेसमेंट में 37 कारों की पार्किंग
प्रस्तावित पुलिस प्रशासनिक भवन में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और प्रथम से अष्टम तल तक विभिन्न कार्यालयों एवं सुविधाओं की समेकित व्यवस्था होगी।

बेसमेंट में करीब 37 कारों की पार्किंग के साथ आवश्यक सेवा सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

—एडीजी और आईजी रेंज के कार्यालय भी होंगे
नवीन भवन में एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय भी संचालित होंगे। इससे वरिष्ठ अधिकारियों और वाराणसी कमिश्नरेट के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।

साथ ही प्रशासनिक कार्यों और पुलिस व्यवस्था की मॉनीटरिंग अधिक प्रभावी एवं त्वरित हो सकेगी।

—अष्टम तल पर 150 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम
भवन के अष्टम तल पर करीब 150 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम प्रस्तावित है।

इसके अलावा प्रशिक्षण और विभागीय कार्यक्रमों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा विभागीय बैठकों के आयोजन में सुविधा होगी।

—आधुनिक भवन से बदलेगी कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली
नवीन पुलिस मुख्यालय को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की योजना है।

अधिकारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण, समेकित प्रशासनिक व्यवस्था और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के कारण यह परियोजना वाराणसी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भूमि पूजन कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व से निकाय चुनावों में सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित सीटों पर पार्टी की...
राजस्थान 
सामान्य वर्ग की सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने की मांग

महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर देश की सबसे...
मध्य प्रदेश 
महाकाल को अर्पित हुई देश की पहली राखी, सवा लाख लड्डुओं का भोग

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन की ओर से...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर स्थिर, तटबंध सुरक्षित

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल