गांजा तस्करी गिरोह के 3 अभियुक्त लाखो के अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
बस्ती - थाना छावनी पुलिस द्वारा अंतर-प्रांतीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 अभियुक्तों सनी पुत्र पप्पू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम महुघाट थाना हरैया जनपद बस्ती,सौरभ वर्मा पुत्र वासुदेव उम्र करीब 23 वर्ष निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना हरैया जनपद बस्ती,सुरेश पुत्र रामअजोर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अजगरा बांसगांव थाना हरैया जनपद बस्ती को 08 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत रुपये 8,62,000/-) के साथ दिनांक-29.08.2026 को कलानी ख़ुर्द से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अदद मोटरसाइकिल व तीन अदद मोबाइल, एक अदद ए०टी०एम० कार्ड, एक अदद पैन कार्ड व रुपये 240/- नगद बरामद किया गया|गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0-179/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
अभियुक्त सुरेश पुत्र रामअजोर अंतर-प्रांतीय गांजा तस्कर गिरोह का सरगना है जिसे पूर्व में भी उड़ीसा पुलिस द्वारा तस्करी के संबंध में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है | प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी व थाना छावनी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के दृष्टिगत उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों पर सतत दृष्टि रखी जा रही थी, जिसके क्रम में थाना छावनी पुलिस द्वारा दिनांक-29.08.2026 को मुखबिर ख़ास की सूचना पर हर्रैया कस्बे से थाना परसुरामपुर की तरफ अवैध गांजा लेकर जा रहे अभियुक्तों को 08 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत रुपये 8,62,000/-) के साथ कलानी ख़ुर्द से गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम तीनो लोग पैसे की लालच में अवैध गांजा को छुप-छुपाकर ले जा रहे थे जोकि यह गांजा हम लोगों को सुबाष व नीतेश शाहू ने दिया था जिसे उचित दाम में बेचने के लिए हम लोग जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिए गए | सुबाष व नीतेश शाहू हम लोगों के पीछे-पीछे आ रहे थे जोकि मोटर साइकिल छोड़कर भाग गए हैं |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
