सरकार योजनाबद्ध तरीके से छात्रों का शोषण कर रही है: कुंवर संजय सिंह

8 लाख सालाना कमाने वाला परिवार 30 से 40 लाख रुपये सालाना फीस कहां से लाएगा? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता

बाराबंकी। लोकबंधु पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी कुंवर संजय सिंह ने राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि इस डब्ल्यू एस कोटे में एक छात्र का चयन हुआ। छात्र के पिता की सालाना आय 8 लाख रुपये है। सरकार ने उस छात्र को प्राइवेट कॉलेज में भेज दिया। अब सवाल ये है कि 8 लाख सालाना कमाने वाला परिवार 30 से 40 लाख रुपये सालाना फीस कहां से लाएगा?"

कुंवर संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र ने पहले राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में भी मामला ले जाया गया, लेकिन वहां से भी उसकी पिटीशन खारिज कर दी गई।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल

उन्होंने कहा "क्या सरकार गरीबों का उपहास कर रही है या उनके साथ मजाक कर रही है? जिसकी आय 8 लाख है, उससे 30-40 लाख की फीस मांगना अन्याय है। फिर आरक्षण का क्या मतलब रह गया? यही स्थिति ओबीसी समाज के बच्चों की भी है। 8 लाख से ऊपर क्रीमी लेयर लगाकर उन्हें भी बाहर कर दिया जा रहा है।"

कुंवर संजय सिंह ने सरकार से मांग की कि या तो ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूल-कॉलेज खोले जाएं या छात्रों को पर्याप्त सब्सिडी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि "अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो छात्रों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।" उन्होंने आगे कहा "ये सरकार गरीबों की दुश्मन बन गई है। देश की 80% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रही है। अब समय आ गया है कि जनता अपने बच्चों के भविष्य के लिए खुद सोचे।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

त्रिशूली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली में हालात बेहद खराब हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

सुरंग के प्रवेश द्वार को खोलने के लिए मलबा हटाने और खुदाई का काम तेज काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

उत्तर प्रदेश

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई