जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

संतकबीरनगर पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, समाधान के लिए प्रतिबद्ध

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज दिनांक 29.08.2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्रत्येक प्रकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना-पत्र का स्वयं अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में की गई कार्यवाही की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायत प्राप्त करने की औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता एवं सेवा-भाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न होने पाए।
 
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के स्पष्ट निर्देश-*
 शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए।
 निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
 शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
 पीड़ितों को त्वरित एवं न्यायोचित राहत दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

त्रिशूली। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद त्रिशूली में हालात बेहद खराब हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ पीड़ित ने सुनाई आपबीती, तबाही का दर्द किया बयां

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

सुरंग के प्रवेश द्वार को खोलने के लिए मलबा हटाने और खुदाई का काम तेज काठमांडू। नेपाल सरकार ने रसुवा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज

उत्तर प्रदेश

उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में लाउडस्पीकर का शोर बढ़ा, राहगीर और दुकानदार परेशान

आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

मुरादाबाद। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बहापुर बलिया गांव में शुक्रवार देर रात खेत से सटे एक मकान के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगन में साे रहे किसान काे उठा ले गया तेंदुआ , मिला शव

पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई

गाजीपुर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को पता चला कि उनको...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, सुरक्षा में तैनात जवानों पर कार्रवाई