ठाणे: रेतीबंदर खाड़ी में तैरने उतरे 3 लोगों की डूबकर मौत...
मुंबई। ठाणे जिले में मुंबई-नासिक हाइवे पर रेतीबंदर के पास गणेश विसर्जन घाट के पास रविवार को खाड़ी में तैरने के लिए उतरे मुंब्रा के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही कलवा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 3.08 बजे मिली थी। मुंब्रा इलाके के रहने वाले तीन लोग तैरने के लिए रेतीबंदर खाड़ी में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का सही अंदाज़ा न लगा पाने के कारण तीनों डूबने लगे।
इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, ठाणे डिजास्टर मैनेजमेंट सेल और ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (टीडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं।
बचाव दल ने 4.20 बजे खाड़ी में से तीनों लोगों को निकाला और इन तीनों को कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान आलम सैयद और रिज़वान सैयद दोनों भाई (42) और साहिल पोलैंडास (30) के रूप में हुई है। कलवा पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
