भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, चारों की डूबने से मौत...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धौलपुर। पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र में एक कुंड में डूब रहे भाई को बचाने तीन बहिनें कुंड में कूद गईं। रविवार तडके आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा इलाके में हुए इस दर्दनाक हादसे में डूबने से चारों भाई-बहिनों की मौत हो गई।

सभी मृतक इलाके में आयोजित मेले में शामिल होने के लिए बीती रात यहां पंहुचे थे और शनिवार तडके यह हादसा हो गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि धौलपुर के शहर कोतवाली थाना के नथुआपुरा मोरोली निवासी रवि उर्फ भोलू शनिवार रात को अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ में आंगई थाना इलाके के बिरजा गांव के पास लगने वाले हीरामन बाबा के धाम पर आयोजित होने वाले मेले में शामिल होने आया था।

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत ये खबर भी पढ़े : जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

रविवार सुबह करीब छह बजे रवि अन्य सदस्यों के साथ में पास के कुंड में नहाने गया था। तभी अचानक रवि उर्फ भोलू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

रवि को डूबते देख कर उसकी दो सगी बहिनें मनोरमा एवं बोटो तथा एक चचेरी बहिन कल्लो उर्फ निशा भी उसे बचाने के लिए कुंड के पानी उतरीं।

लेकिन तीनों बहिन भी रवि को बचाते हुए गहरे पानी में चलीं गईं और डूब गईं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पंहुचीं आंगई थाना पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों तथा अन्य ग्रामीणों की मदद से सभी को कुंड से बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

आंगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि कुंड में हादसे का शिकार बने मृतकों में रवि उर्फ भोलू (21) पुत्र लायक सिंह,उसकी सगी बहन मनोरमा (22) एवं बोटो (25) पुत्री लायक सिंह और चचेरी बहन कल्लो उर्फ निशा (18) पुत्री भभूति निवासी नथुआपुरा मोरोली थाना कोतवाली जिला धौलपुर शामिल हैं।

पुलिस एवं परिजनाें के मुताबिक मृतक रवि की बहिन मनोरमा और बोटो रक्षाबंधन मनाने अपने ससुराल से पीहर आई थीं। इसके बाद में शनिवार रात को दोंनों बहिनें भी पीहर पक्ष के लोगों के साथ हीरामन बाबा के धाम पर जात करने के लिए गई थीं।

तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों का सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

1b4b1d1f7f5868f5d9a098587d492977_1661986244

भाई और बहिन के शास्वत प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व धौलपुर के लायक सिंह के परिवार के लिए मातम बन कर आया। आंगई थाना इलाके के बिरजा में हुए हादसे में भाई और बहिनों का साथ और प्रेम मरते दम तक बरकरार रहा।

भाई रवि को डूबते देख उसे बचाने के लिए दो बहिनें भी पानी में उतर गईं। यही नहीं लायक सिंह के भाई भभूति प्रसाद की बेटी की भी इस हादसे में मौत हो गई। और इस परिवार के चार सदस्य काल के गाल में समा गए।

मृतक रवि उर्फ भोलू के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि रवि के पिता लायक सिंह का निधन करीब पांच साल पूर्व हो गया था। आंगई इलाके में बिरजा गांव के कुंड में हुए हादसे में रवि तथा दो सगी बहिनें मनोरमा एवं बोटो की मौत हो गई।

अब परिवार में दो भाई जगदीश एवं विनोद बचे हैं। हादसे में रवि की चचेरी बहिन कल्लो उर्फ निशा की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों का सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उनके शव परिजनों को सोंप दिए।

रविवार शाम को धौलपुर कोतवाली इलाके के नथुआपुरा गांव में मृतक रवि तथा उसकी चचेरी बहिन कल्लो उर्फ निशा का अंतिम संस्कार किया गया।

एक परिवार के दो सदस्यों की एक साथ दो चिता जलते देखकर लोगों की आंखें की नम हो गईं तथा लोग विधाता की करनी को कोस रहे हैं।

उधर,हादसे में अपनी जान गंवाने वाली रवि की बहिन मनोरमा का उसके ससुराल बाडी इलाके के मोहरी गांव में तथा एक अन्य सगी बहिन बोटो का मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गंगापुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक रवि के भाई निर्मल सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर पूरा परिवार एक साथ था तथा दिन में राखी बांधी गईं। इसके बाद में परिवार के लोगों ने हीरामन बाबा के धाम पर आयोजित जात में गए तथा यह दुखद हादसा हो गया।

0df8448c7d4137155c6c430dfa026585_1213824911

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

वावरे। जर्मनी ने एक बार फिर बड़े मुकाबले में अपनी बादशाहत साबित करते हुए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का...
खेल 
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर बरकरार रखा हॉकी विश्व कप खिताब

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण...
मध्य प्रदेश 
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

उत्तर प्रदेश

महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को एक महिला की मौत के बाद रविवार...
उत्तर प्रदेश 
महिला की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; 3 इंस्पेक्टर घायल

शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

देवरिया। जिले में प्रस्तावित नगर पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अवर अभियंताओं की तैनाती ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...
उत्तर प्रदेश 
शासनादेश की अनदेखी या प्रशासन की मनमानी? प्रस्तावित नगर पंचायतों में आरईडी के जेई की तैनाती से उठे सवाल

सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में 5300 वर्ग मीटर के क्षेत्र में पायलट प्लांटेशन (प्रायोगिक वृक्षारोपण) का काम किया गया*
उत्तर प्रदेश 
सेंट्रल रेलवे ने घाट सेक्शन में वेटिवर घास बायोइंजीनियरिंग को अपनाया

BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम ने एक शातिर अपराधी को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
BITS पिलानी में एडमिशन के नाम पर 46 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार