रसूलपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, घरों तक पहुंचा पानी

जलनिकासी की व्यवस्था न होने से रास्ते भी हुए जलमग्न,ग्रामीणों ने की तत्काल राहत की मांग

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,30 अगस्त(तरुणमित्र)। कुंभी गोला विकासखंड की ग्राम पंचायत लल्हापुर के गांव रसूलपुर में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गांव के कई हिस्सों में पानी जमा होने से जहां रास्ते जलमग्न हो गए हैं, वहीं कुछ स्थानों पर पानी घरों के आसपास और अंदर तक पहुंचने की बात सामने आई है। इससे ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन प्रभावित है।
 
गांव में विशेष रूप से मिथिलेश राजवंशी के घर के आसपास जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
 
ग्रामीणों के अनुसार गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण रास्तों पर फिसलन भी बढ़ गई है, जिससे लोगों को आवागमन के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है।
 
जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग
 
ग्रामीणों ने संबंधित ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
 
रसूलपुर में जलभराव ने ग्रामीणों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब ग्रामीणों को जिम्मेदार अधिकारियों की पहल और जलनिकासी की ठोस व्यवस्था का इंतजार है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पूर्व सीएम के सामने आईपीएस अविनाश पांडेय द्वारा की गई बर्बरता का दर्द छलका

-आईपीएस अविनाश पांडेय पर लगाया था थर्ड डिग्री का आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्व सीएम के सामने आईपीएस अविनाश पांडेय द्वारा की गई बर्बरता का दर्द छलका

गंगा में डूबा युवक लापता, मुर्गा पार्टी में साथ गए नौ साथी हिरासत में

परिजन ने युवक को धारा में फेंकने का लगाया आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गंगा में डूबा युवक लापता, मुर्गा पार्टी में साथ गए नौ साथी हिरासत में

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की गोली मारकर हत्या

-ड्राइवर पर विरोधियों के साथ मिलकर हत्या कराने का लगे आरोप  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश