गंगा में डूबा युवक लापता, मुर्गा पार्टी में साथ गए नौ साथी हिरासत में

मीरजापुर के मिश्रपुर में नाव पर पार्टी के दौरान हादसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

परिजन ने युवक को धारा में फेंकने का लगाया आरोप

मीरजापुर। जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के सामने शनिवार शाम गंगा नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में डूबे 22 वर्षीय युवक अजय कुमार मांझी का रविवार देर शाम तक पता नहीं चल सका। युवक की बरामदगी न होने से परिवार में मातम पसरा है। वहीं पुलिस ने उसके साथ गए नौ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मिश्रपुर गांव निवासी राकेश मांझी ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार शनिवार शाम करीब छह बजे सात साथियों के साथ गंगा घाट की ओर गया था। उसने परिजन से नाव पर मुर्गा पार्टी में शामिल होने की बात कही थी। देर रात पार्टी में शामिल अन्य युवक घर लौट आए, लेकिन अजय वापस नहीं आया। परिजन ने जब साथ गए युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान अजय गंगा में डूब गया।

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, पटना देवकली मेले से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, पटना देवकली मेले से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

रविवार सुबह से ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने गंगा में युवक की तलाश शुरू की। परिजन भी घाट पर डटे रहे। शाम करीब छह बजे तक तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिली, जिसके बाद अभियान रोक दिया गया। पुलिस ने सोमवार को फिर से तलाशी अभियान चलाने की बात कही है।

इधर, अजय के पिता और भाई सूरज मांझी ने आरोप लगाया कि साथ गए युवकों ने उसे जानबूझकर गंगा की तेज धारा में फेंक दिया। पुलिस ने सभी नौ युवकों को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनके परिजन भी थाने के आसपास मौजूद रहे। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अवध और पूर्वांचल में हो रहा रालोद का विस्तार

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने आज यहां कहा कि पार्टी का मजबूत आधार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवध और पूर्वांचल में हो रहा रालोद का विस्तार

वारंटियों पर चला मोतीगंज पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

अलावल देवरिया (गोंडा)। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/वारण्टी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं संज्ञेय अपराध होने से रोकने के...
उत्तर प्रदेश 
वारंटियों पर चला मोतीगंज पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के...
उत्तर प्रदेश 
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से मिले आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

सवा घंटे में वकीलों के 58 अवैध चैंबर ढहाए 

लखनऊ। रविवार जिला कोर्ट के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चला दिया गया। रविवार शाम करीब 4:30...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सवा घंटे में वकीलों के 58 अवैध चैंबर ढहाए 

पूर्व सीएम के सामने आईपीएस अविनाश पांडेय द्वारा की गई बर्बरता का दर्द छलका

-आईपीएस अविनाश पांडेय पर लगाया था थर्ड डिग्री का आरोप