दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत

मीरजापुर के राजगढ़ में हादसा, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 35 वर्षीय सरविंद ने तोड़ा दम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धौरहा गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार दोपहर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

धनावल गांव निवासी 35 वर्षीय सरविंद खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। धौरहा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सरविंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटें आईं और वह मौके से चला गया।

   टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद ये खबर भी पढ़े :  टैंकर में बना रखा था चोरी का गुप्त हौज, 210 लीटर डीजल बरामद

ग्रामीणों ने घायल सरविंद को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां रविवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई अरविंद ने बताया कि सरविंद दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी किरन के अलावा पांच वर्षीय और डेढ़ वर्षीय दो मासूम बेटे हैं। शव घर पहुंचते ही बच्चों और परिजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्र ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को बांटे फल और बिस्किट

बांदा। रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में...
उत्तर प्रदेश 
बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने मरीजों को बांटे फल और बिस्किट

 दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज 

लखनऊ। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर सियासत गरमा गयी है। साथ ही उनके भविष्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अटकलें तेज 

युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

बांदा। प्रकृति प्रेम और लोक संस्कृति का राखी बंधन एवं भुजरिया पर्व के अवसर पर तिंदवारी ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालिका...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिया जोर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का मथुरा कूच : गोपाल राय

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से गोमती नगर स्थित कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का विधिवत पूजन-अर्चन कर श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का मथुरा कूच : गोपाल राय

रेलवे, बस स्टेशनों और हवाई अड्डों पर खलेंगे महिला उत्पाद केंद्र

लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने कहा कि स्वयं सहायता समूह उत्पादों के वितरण एवं ब्रांडिंग के लिए विभाग...